16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहिला के सिर में जूं के कारण विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी...

महिला के सिर में जूं के कारण विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हैरान करने वाला है मामला

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को महिला यात्री के सिर में जूं दिखने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस जूं को एक सहयात्री ने महिला के सिर में रेंगते हुए देखा था। यह फ्लाइट मूल रूप से लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बाद में उसे फीनिक्स के लिए डायवर्ट करना पड़ा। उस विमान में सवार टिकटॉक क्रिएटर एथन जुडेलसन के अनुसार, चालक दल ने डायवर्जन के बारे में बहुत कम जानकारी दी, जिससे यात्री हैरान रह गए।

विमान से भागती दिखी महिला
जुडेलसन ने एक टिकटॉक वीडियो में अपना अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि विमान के उतरते ही गलियारे के दूसरी ओर से एक महिला अचानक विमान के सामने की ओर भागी। उस महिला की प्रतिक्रिया को देखकर कोई भी कुछ समझ नहीं पाया, क्योंकि बाकी यात्रियों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। बाद में एक इंटरव्यू में जुडेलसन ने कहा कि महिला की जल्दीबाजी को देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि विमान में बाकी यात्रियों की तुलना में वह ज्यादा बेचैन थी।

टिकटॉक यूजर ने बताई आंखों देखी
जुडेलसन ने बताया, “मैंने चारों ओर देखा, कोई भी जमीन पर नहीं था, कोई भी घबराया हुआ नहीं था। मैं सोच रहा था, ‘यह इतना भयानक नहीं हो सकता।'” लैंडिंग के बाद, स्थिति और भी अजीब हो गई। “जैसे ही हम लैंड करते हैं, मेरे सामने वाली गलियारे में बैठी यह महिला उछलकर विमान के सामने की ओर भागती है।” उन्होंने बताया कि “ऐसा लग रहा था कि विमान से सबसे पहले उतरने की जल्दीबाजी में थी।”

विमान को फीनिक्स किया गया डाइवर्ट
स्थिति तब और भी अजीब हो गई जब यात्रियों को बताया गया कि वह फीनिक्स में उतरे हैं और उन्हें 12 घंटे की देरी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन ने सभी यात्रियों को होटल के वाउचर दिए गए। जुडेलसन की उलझन और भी गहरी हो गई क्योंकि उन्होंने सवाल किया कि क्या वे अनिश्चित काल के लिए फीनिक्स में फंसे हुए हैं। अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में पुष्टि की कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था।

जूं के कारण की गई थी आपातकालीन लैंडिंग
हालांकि, जुडेलसन को बाद में पता चला कि इस इमरजेंसी लैंडिंग और विमान को डायवर्ट करने का असली कारण जूं था। उन्होंने अन्य यात्रियों को यह चर्चा करते हुए सुना कि महिला के बालों में कीड़े कैसे देखे गए थे, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। असामान्य रुकावट के बावजूद, यात्रियों ने अंतत न्यूयॉर्क की ओर उड़ान भरी, हालांकि इस दौरान उन्हें अपने कई घंटे बर्बाद करने पड़े।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...