16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकौन हैं जनरल वकार, तख्तापलट के बाद जिनके हाथ में हो सकती...

कौन हैं जनरल वकार, तख्तापलट के बाद जिनके हाथ में हो सकती है बांग्लादेश की कमान!

Published on

नई दिल्ली,

हिंसा की आग में सुलग रहे बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़ गई है. नतीजा ये है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और अब वहां की सेना अंतरिम सरकार बनाने की तैयारी है. अगर सेना सरकार बना लेती है तो इसके देश की कमान सेना के हाथ में आ जाएगी. शेख हसीना के इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ वकार उज जमान ने प्रेस कॉफ्रेंस में स्टू़डेंट्स से मांगे पूरी करने की बात कही है और साथ ही कहा है कि आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे. मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए. साथ ही आर्मी चीफ ने कहा है कि वे जल्द ही बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाएंगे. ऐसे में जानते हैं कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद अगर आर्मी रुल लगता है तो आर्मी चीफ के पास पूरे देश की कमान होगी. अभी वकार उज जमान देश के आर्मी चीफ हैं. ऐसे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें…

कौन हैं वकार उज जमान?
लेफ्टिनेंट जनरल वकार उज जमान को हाल ही में प्रमोट कर आर्मी जनरल नियुक्त किया गया था. उन्हें 11 जून 2024 चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ चुना गया था और 23 जून 2024 को पदभार ग्रहण किया था. उन्हें 23 जून से अगले तीन साल के लिए आर्मी चीफ बनाया गया है. इससे पहले 1 जनवरी 2024 से वे चीफ ऑफ जनरल स्टाफ रहे हैं.

उन्होंने जनरल एसएम सैफुद्दीन अहमद की जगह ली थी. वे साल 1985 में इन्फैंट्री कॉर्प्स के अफसर के रूप में नियुक्त हुए थे और उन्होंने आर्मी चीफ बनने तक कई पदों पर बनई सेवाएं दी हैं. इससे पहले वे इनफैंट्री बटालियन और इंफैंट्री डिवीजन की भी कमान संभाल चुके हैं. वे बांग्लादेश डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और यूनाइटेड किंगडम के ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. वे आर्मी हेडक्वार्टर में मिलिट्री सेकेट्री भी रह चुके हैं. उन्होंने Sarahnaz Kamalika Zaman से शादी की है और उनकी दो बेटियां Samiha Raisa Zaman और Shayeera Ibnat Zaman है.

ऐसा पहली बार नहीं है
बता दें कि साल 1975 में भी सेना ने तख्तापलट किया था. उस वक्त सेना ने मुजीब सरकार को उखाड़ फेंका था और इसके बाद सेना 15 सालों तक 1990 तक देश के शासन पर काबिज रही. बता दें कि बांग्लादेश की सेना 145 देशों में से दुनिया की 37वीं सबसे शक्तिशाली सेना है. सेना में लगभग 175,000 सक्रिय सैनिक हैं और सरकार रक्षा पर 3.8 बिलियन डॉलर खर्च करती है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...