12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशेख हसीना ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश? बेटे ने बताई वजह, बोले- मां...

शेख हसीना ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश? बेटे ने बताई वजह, बोले- मां की वापसी अब संभव नहीं

Published on

ढाका

शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देश भी छोड़ दिया है और वर्तमान में भारत के रास्ते लंदन रवाना हो गई हैं। देश छोड़ते समय उनके साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी थीं। बांग्लादेश में नौकरियों में कोटे के खिलाफ छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को शेख हसीना के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था, लेकिन किसी को यह आशा नहीं थी कि शेख हसीना उस देश को छोड़कर भाग जाएंगी, जिसे उनके पिता शेख मुजीबुर्रहमान ने खुद बनाया था। इस बीच बीबीसी से बात करते हुए शेख हसीना के बेटे सजीब वाजिद जॉय ने कहा कि उनकी मां रविवार को ही प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने का मन बना चुकी थीं। हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि बांग्लादेश की सेना ने शेख हसीना को इस्तीफा देने को कहा था।

बेटे ने कहा- मां पहले ही इस्तीफे पर कर रहीं थी विचार
उन्होंने कहा कि उनकी मां की राजनीतिक वापसी अब संभव नहीं है। सजीब ने यह भी कहा, “वह अब 70 की हो चुकी हैं। मेहनत के बावजूद थोडे़ से लोगों ने उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया। मेरे ख्याल से वह अब वापसी नहीं करेंगी।” बीबीसी वर्ल्ड सर्विस पर न्यूजआवर से बात करते हुए साजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां कल से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और अपने परिवार के आग्रह के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया था। सजीब आज तक प्रधानमंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे।

हसीना के राजनीतिक करियर की तारीफ की
अपनी मां के सत्ता में रिकॉर्ड का बचाव करते हुए, उन्होंने कहा: “उन्होंने बांग्लादेश को बदल दिया है। जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, तो इसे एक असफल राज्य माना जाता था। यह एक गरीब देश था। आज तक इसे एशिया के उभरते बाघों में से एक माना जाता था। वह बहुत निराश हैं।” जॉय ने इन आरोपों को खारिज किया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने में सख्ती बरती है: “आपने पुलिसकर्मियों को पीट-पीटकर मार डाला है – कल ही 13 लोगों की मौत हुई। तो आप पुलिस से क्या उम्मीद करते हैं जब भीड़ लोगों को पीट-पीटकर मार रही हो?” अब तक विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश प्रदर्शनकारी हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...