14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलनीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी की अफवाह पर परिवार आया...

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी की अफवाह पर परिवार आया सामने, पिता ने बताई सच्चाई

Published on

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दोनों आमने-सामने खड़े होकर बात कर रहे थे। इसका साथ ही एक और वीडिया आया, जिसमें मनु की मां सुमेधा भाकर नीरज चोपड़ा से बातचीत कर रही हैं। इन दोनों वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट की बाढ़ सी आ गई, जिसमें कई लोगों ने अनुमान लगाने लगे कि नीरज और मनु में रिश्ता हो रहा है।

क्या बोले मनु के पिता?
अब मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा है कि मनु अभी शादी के बारे में सोचने के लिए बहुत छोटी हैं। राम किशन ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मनु अभी बहुत छोटी है। वह अभी शादी की उम्र की भी नहीं है। अभी हम इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं।’ उन्होंने अपनी पत्नी और नीरज के रिश्ते पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा- मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं।’

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा, दोनों ही हरियाणा से हैं और दोनों ने ही भारतीय खेलों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनु भारत की सबसे सफल महिला निशानेबाज हैं, जबकि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

नीरज के चाचा ने दी सफाई
नीरज के चाचा ने भी इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि नीरज की शादी एक सार्वजनिक कार्यक्रम होगा और जब भी ऐसा होगा तो सबको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जैसे नीरज ने मेडल जीता तो पूरे देश को पता चला। वैसे ही जब उनकी शादी होगी तो सबको पता चलेगा।’

हाल ही में संपन्न हुए 2024 पेरिस ओलंपिक में, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। टोक्यो 2020 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मौजूदा ओलंपिक में रजत पदक जीता है। अपने छह प्रयासों में से केवल एक ही वैध थ्रो 89.45 मीटर के साथ, चोपड़ा ने अपने प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...