16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्ययूपी उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में फंसा सीटों का पेच, सपा...

यूपी उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में फंसा सीटों का पेच, सपा विधायक ने सीट शेयरिंग को लेकर कह दी बड़ी बात

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों से गदगद समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कह रही है। कांग्रेस भी सपा के साथ उपचुनाव लड़ने का दावा कर रही है। लेकिन एक बार फिर सीट शेयरिंग के मामले में दोनों दलों के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 10 में से 5 सीटों की मांग की है। अब इसको लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पलटवार कर दिया है।

लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी के विधायक व वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी है, वहां कांग्रेस सपा को सीट नहीं दे रही है। चाहे महाराष्ट्र हो या फिर हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी सपा को कोई सीट नहीं दे रही है।

कांग्रेस के महज 2 विधायक- रविदास मेहरोत्रा
सपा विधायक ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक है, फिर भी हम उन्हें सीट दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जिन उचित सीटों की मांग की जाएगी, वो सीट दी जाएंगी। इसके साथ ही रविदास मेहरोत्रा ने साफ साफ कहा कि सीट का बंटवारा 5 सीटों पर होना है। उन्होंने बताया कि 5 सीटें पहले से समाजवादी पार्टी के पास थी।

‘सारे मंत्री मिलकर भी चुनाव जितवा नहीं पाएंगे’
इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर चुनाव जीतेगा। सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ सरकार, प्रशासन, धनबल और गुंडाबल है लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। उनके सारे मंत्री मिलकर भी चुनाव जितवा नहीं पाएंगे।

कांग्रेस ने 5 सीटों पर किया था दावा
बीते दिनों यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 5 सीटों पर दावा किया था। उन्होंने बीजेपी व उनके सहयोगी वाली 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। वहीं सपा ने 10 में से 6 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस ने सभी 10 सीट पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this