16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश के पानी से तालाब बना दिल्ली की सड़क... दोस्तों के साथ...

बारिश के पानी से तालाब बना दिल्ली की सड़क… दोस्तों के साथ खेल रहे 15 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया. कई मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया. इसी तरह चाणक्यपुरी इलाके में ब्रिटिश स्कूल के पास सड़क पर जलभराव हो गया. इस दौरान दोस्तों के साथ खेल रहे 15 साल के लड़के की डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है.

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई. इसके कारण मध्य दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में ब्रिटिश स्कूल के पास जलभराव हो गया. सड़क पर खेल रहे 15 वर्षीय लड़के की डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक सौरभ अपने परिवार के साथ इसी इलाके के विवेकानंद कैंप में रहता था.

बच्चे को पानी से बाहर निकाला और ले गए अस्पताल
पुलिस के मुताबिक, सौरभ और उसके कुछ दोस्त ब्रिटिश स्कूल के पास जलभराव वाली सड़क पर बारिश में खेल रहे थे. तभी वह गलती से गहरे पानी में चला गया और डूब गया. पीड़ित के दोस्तों ने उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...