16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय12 हजार फीट पर फंसा है Indian Air Force का अटैक हेलिकॉप्टर,...

12 हजार फीट पर फंसा है Indian Air Force का अटैक हेलिकॉप्टर, कैसे लाएंगे नीचे?

Published on

भारतीय वायुसेना का AH-64 Apache Attack Helicopter चीन सीमा के पास लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों पर चार महीने से फंसा है. इस साल 4 अप्रैल को अधिक ऊंचाई और दुरूह परिस्थितियों की वजह से इस हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई थी. इससे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए थे.

हेलिकॉप्टर तब से खारदूंग ला पास के पास करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसा है. इस पास की अधिकतम ऊंचाई 18,380 फीट है. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने पावर जेनरेट नहीं हो पा रहा था, जिसकी वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इस हेलिकॉप्टर को ‘हवा का टैंक’ कहा जाता है.

इस साल अप्रैल के आसपास दो महीने में पूरी दुनिया में अपाचे हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी को लेकर पांच घटनाएं हुई थीं. जिसमें से एक भारतीय वायुसेना झेल रही है. चार दशकों से यह हेलिकॉप्टर कई देशों में ऑपरेशनल है, लेकिन अब तकनीकी गड़बड़ियों से जूझ रहा है. जो हेलिकॉप्टर खारदूंग ला पास पर फंसा है, वो सियाचिन ग्लेशियर जा रहा था.

इसे बचाने के दो तरीके हैं…
रूसी Mi-26 सुपर हैवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर से इसे उठाया जाए. लेकिन अब इन्हें ग्राउंडेड कर दिया गया है. अमेरिकी चिनूक हैवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर से इसे लटका कर बेस तक पहुंचाया जा सकता है. लेकिन लद्दाख का वातावरण और हिमालय की दुरूह भौगोलिक परिस्थितियां ये करने की अनुमति नहीं देती. क्योंकि इतनी ऊंचाई पर बेहद ताकतवर विमानों की इंजन और वजन उठाने की क्षमता कमजोर हो जाती है.

दूसरा रास्ता ये है कि इस अपाचे हेलिकॉप्टर को, जहां वो फंसा है, वहीं पर डिस्मैंटल किया जाए. यानी वहीं खोलकर उसके पुर्जे नीचे बेस पर हेलिकॉप्टर के जरिए लाए जाएं. इसकी संभावना ज्यादा दिखती है. इसमें समय ज्यादा लगेगा लेकिन ये ज्यादा सुरक्षित है.

IAF की घटना के 44 दिन पहले कई घटनाएं
इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर के लद्दाख में फंसने से 44 दिन पहले अमेरिका में ऐसी चार घटनाएं हुईं. 12 फरवरी, 23 फरवरी. दोनों घटनाओं में पायलट मारे गए. 24 मार्च और 26 मार्च को इमरजेंसी लैंडिंग. 24 मार्च वाली घटना को वॉशिंगटन में ज्वाइंट बेस लेविस मैक्कॉर्ड में हुई. इसमें दोनों पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...