8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलशर्मनाक शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बचकाना बयान, इस पर फोड़ा...

शर्मनाक शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बचकाना बयान, इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

Published on

रावलपिंडी,

बांग्लादेश टेस्ट टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में हराकर इतिहास रच दिया है. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक खेला गया, जिसके आखिरी दिन बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने बचकाना बयान देते हुए पिच पर ही हार का ठीकरा फोड़ दिया.

मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी. इसके बावजूद उसे हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए थे. इसके बदौलत पहली पारी में 117 रनों की लीड मिली थी. पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हुई और सिर्फ 30 रनों का टारगेट सेट किया. इसके बाद बांग्लादेश ने बगैर विकेट गंवाए यह मैच जीतकर इतिहास रच दिया.

हार के बाद शान मसूद ने कहा कि पिच वैसा नहीं खेली जैसा हमने सोचा था. यह बचकाना सा बयान लगता है. शायद उन्हें यह कहना चाहिए कि उनसे पिच को पढ़ने में गलती हो गई. इस टेस्ट में पाकिस्तानी टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. जबकि बांग्लादेश टीम में 6 स्पिनर थे और उन्होंने ही मैच पलटा. इस रणनीति पर भी मसूद ने जवाब दिया.

कप्तान ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा
मसूद ने कहा, ‘कोई बहाना बनाने वाली बात नहीं है, लेकिन हां, पिच वैसा नहीं खेली जैसा हमने सोचा था. साथ ही गेम में अलग फ़ैक्टर्स भी थे. जैसे- पहले ही दिन बारिश ने आधे दिन का खेल धुल दिया. तो अगर चार या साढ़े चार दिन का ही खेल होना हो, तो आप सोचते हैं कि ये तेजी से चलेगा.’

उन्होंने कहा, ‘आप ज्यादा से ज्यादा ओवर्स फेंकना चाहते हैं. पिच भी देखनी होती है. और साथ ही मौसम की भी बात है. पहले इस्लामाबाद और फिर रावलपिंडी. हम यहां नौ दिन से थे और लगभग हर दिन बारिश हुई है. और फिर पहले दिन के बाद आपने एक टेस्ट खेला जिसमें एक भी बूंद नहीं बरसी.’

4 पेसर्स खिलाने पर कप्तान ने कही ये बात
चार तेज गेंदबाज खिलाने को लेकर मसूद ने कहा, ‘बहुत सारी बातें हैं, लेकिन आखिर में हमें देखना होगा कि हमने कितनी गलतियां कीं. और उन्हें सुधारना होगा. सोच यही थी कि पिच से थोड़ी और मदद मिलेगी. साथ ही मैंने सोचा था कि अगर तीन पेस बोलर्स के साथ गए तो उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.’

कप्तान ने कहा, ‘उन पर बहुत लोड होगा. साथ ही इसका मतलब ये भी होता कि स्पिनर को भी हर दिन 25-30 ओवर फेंकने पड़ते. हम यही अवॉइड करना चाहते थे. पांचवें दिन स्पिनर्स की जरूरत पड़ सकती थी, लेकिन हमने सोचा था कि इस मौसम में शायद ये पूरे पांच दिन चले ही ना.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...