15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयनेशनल टास्क फोर्स की हुई पहली बैठक, डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर...

नेशनल टास्क फोर्स की हुई पहली बैठक, डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर क्या फैसला हुआ?

Published on

नई दिल्ली

डॉक्टरों की सुरक्षा के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित नेशनल टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान प्राथमिकता वाले मुद्दों की पहचान करने और उनके समाधान की रूपरेखा तैयार करने का फैसला किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में पिछले सप्ताह स्वत: संज्ञान लिया था और 10 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल (एनटीएफ) का गठन किया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘सजेशन टू एनटीएफ’ टाइटल से एक राष्ट्रीय पोर्टल बनाया है ताकि पूरे देश से लोग सुझाव दे सकें। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल का लिंक मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे आज से ही ऐक्टिव कर दिया गया है। पोर्टल पर आने वाले सुझावों को मंत्रालय कलेक्ट करेगा ताकि एनटीएफ सदस्य उनपर आगे और विचार कर सकें।

बैठक कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि एनटीएफ सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और अपने-अपने सुझाव दिए। सदस्यों ने सूचित किया कि उनसे विभिन्न हितधारकों ने सीधे संपर्क किया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से करीब 300 से 400 सुझाव प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया, ‘ सचिव (स्वास्थ्य) एनटीएफ सदस्यों के साथ डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ से विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।’ उन्होंने बताया कि राज्यों से भी अनुरोध किया गया है कि वे चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दें और इसके लिए राज्यों से ‘गूगल शीट’ साझा किया गया है।

बैठक में क्या-क्या रहा खास?
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अल्पकालिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगे। एक सूत्र ने बताया,’बैठक में फैसला लिया गया कि एनटीएफ आगे भी आईएमए, संबंधित ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ जैसे हितधारकों के साथ विस्तृत बातचीत करेगा, क्योंकि उनके विचारों को जानना और उनकी बात सुनना महत्वपूर्ण है।’

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...