15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे बोर्ड के पहले दलित CEO बने सतीश कुमार, फॉग सेफ डिवाइस...

रेलवे बोर्ड के पहले दलित CEO बने सतीश कुमार, फॉग सेफ डिवाइस विकसित करने का श्रेय

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRMS) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ की जिम्मेदारी मिली है. वह रेलवे बोर्ड के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित अधिकारी हैं.सतीश कुमार रेलवे बोर्ड की मौजूदा सीईओ जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे. वह 31 अगस्त को रिटायर हो रही हैं. एक सरकारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है. आदेश में बताया गया है कि उनकी नियुक्ति शीर्ष वेतनमान (7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर 17) पर की गई है.

जानें कौन हैं सतीश कुमार
सतीश कुमार 1986 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी हैं. उन्होंने मार्च 1988 में रेलवे ज्वाइन किया था.अपने 34 वर्षों के करियर में सतीश कुमार ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 8 नवंबर 2022 को उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला था.

उनके शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो सतीश कुमार ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंक में बीटेक किया है. इसके साथ उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन मैनेजमेंट एवं साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा भी किया है.

1988 में ज्वाइन किया रेलवे
सतीश कुमार ने मार्च 1988 में भारतीय रेलवे में अपने करियर की शुरुआत की और तब से उन्होंने विभिन्न जोनों और डिवीजनों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कार्य किया. रेलवे में हुए कई सुधारों के लिए उन्हें जाना जाता है.शुरुआत में उनकी नियुक्ति पूर्वी रेलवे के झांसी डिवीजन और वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में हुई थी.

फॉग सेफ डिवाइस विकसित की
सतीश कुमार का एक महत्वपूर्ण योगदान उनके द्वारा विकसित किया गया फॉग सेफ डिवाइस है, जो धुंधली परिस्थितियों में सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है. एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि यह डिवाइस भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है.विशेषकर उत्तरी भारत में ठंडे के महीनों में जब विजिबिलिटी कम हो जाती है तो उससे होने वाले जोखिम को इस डिवाइस ने बहुत हद तक कम कर दिया है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...