12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकोर्ट से RAU's IAS कोचिंग को नहीं मिली राहत, क्लास शुरू करने...

कोर्ट से RAU’s IAS कोचिंग को नहीं मिली राहत, क्लास शुरू करने की मांग वाली याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को राव आईएएस स्टडी सर्कल (Rau’S IAS Study Circle) की उस बिल्डिंग में फिर से क्लासेज शुरू करने की याचिका खारिज कर दी, जिसके बेसमेंट में ​गत 27 जुलाई को बारिश का पानी घुसने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे 3 स्टूडेंट्स की डूबकर मौत हो गई थी. राव आईएएस कोचिंग के सीईओ अभिषेक गुप्ता की ओर से यह याचिका अदालत में दाखिल की गई थी.

अभिषेक गुप्ता ने यह कहते हुए बिल्डिंग को एक्सेस करने की अनुमति मांगी थी कि वह चाहते हैं कि कोचिंग चले ताकि छात्र पढ़ाई जारी रख सकें. हालांकि, सीबीआई ने यह कहते हुए उनकी दलील का विरोध किया था कि हादसे के वक्त बेसमेंट का उपयोग लाइब्रेरी के रूप में किया जा रहा था, जबकि इसका उपयोग स्टोरेज के लिए किया जाना चाहिए था. क्योंकि फायर डिपार्टमेंट और एमसीडी ने बिल्डिंग मालिकों को बेसमेंट का उपयोग स्टोरेज के लिए करने की अनुमति दी थी.

साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने एसयूवी के संबंध में जांच के लिए सीबीआई को और समय दिया. बता दें कि वह एसयूवी अब भी सीबीआई के पास है. अदालत एसयूवी मालिक मनोज कथूरिया की याचिका पर विचार कर रही थी, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी. कथूरिया ने कोर्ट से अपनी एसयूवी को सीबीआई की कस्टडी से छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी.

सीबीआई ने एसयूवी के निरीक्षण के संबंध में एक स्टेटस रिपोर्ट दायर की और कहा कि आईआईटी-दिल्ली के विशेषज्ञों की एक टीम ने वाहन और बिल्डिंग के गेट का निरीक्षण किया है. अभी मोटर वाहन निरीक्षक द्वारा इसकी जांच की जानी बाकी है. कोर्ट एसयूवी मालिक मनोज कथूरिया की अर्जी पर 4 सितंबर को दोबारा सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने मनोज कथूरिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जलभराव के बीच अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में निकाली, जिससे पानी में वेव बना और कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बाढ़ आ गई.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...