12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'बात- बात पर लेक्चर देते हैं Indian मर्द', भारत में रहने वाले...

‘बात- बात पर लेक्चर देते हैं Indian मर्द’, भारत में रहने वाले अमेरिकी ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

नई दिल्ली,

कुछ समय के लिए भारत में रहे एक अमेरिकी नागरिक जॉन ने इंडिया के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा जो तेजी से वायरल हो गया. जॉन ने भारतीय मर्दों तो बारे में अपनी एक राय बताई जिससे सोशल मीडिया पर बहस ही छिड़ गई.जॉन ने एक वीडियो शेयर किया और कहा- मैं कुछ समय इंडिया में रहा हूं. मुझे इस दौरान ये समझ आया है कि भारतीय मर्द अचानक और बड़ी आसानी से लेक्चर मोड में चले जाते हैं. उन्होंने आगे कहा- जैसे मान लीजिए कि मैंने किसी चीज के बारे में एक सेंटेंस कहा तो वह इसपर 30 मिनट का लेक्चर दे डालेंगे.

उन्होंने आगे यह भी कहा कि -‘भारतीय मर्द उन मुद्दों पर भी अपने विचार रखते हैं जिनके बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम. मतलब, अगर मैं अमेरिकी कल्चर के बार में बताऊं जहां मैं पला बढ़ा हूं तो वे मुझे उसके बारे में भी लेक्चर देने लगेंगे.’

जॉन ने इंस्टाग्राम पर @johninindia नाम की आई़डी से ये वीडियो शेयर किया है. जॉन ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप इस बात से सहमत हैं? कई बार जब मैं भारतीय पुरुषों से बात करने की कोशिश करता हूं तो यह 30 मिनट के लेक्चर में बदल जाता है!’ इस पोस्ट को 19 अगस्त को शेयर किया गया था. पोस्ट होने के बाद से इस पर सात लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो को करीब 23 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किए.

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- ‘इसे ज्ञान कहते हैं- द ग्रेट इंडियन ज्ञान’. एक अन्य ने कहा- ‘बात तो काफी हद तक सही है लेकिन जनरलाइज नहीं किया जा सकता.’ एक यूजर ने कहा- ये बात कहीं न कहीं सच तो है, खासकर यहां के बुजुर्ग लोग तो ऐसे ही हैं.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...