12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयमांगे माफी या करें अविश्वास प्रस्ताव का सामना... कपिल सिब्बल को कौन...

मांगे माफी या करें अविश्वास प्रस्ताव का सामना… कपिल सिब्बल को कौन दे रहा चेतावनी?

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कपिल सिब्बल को बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि असोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष कपिल सिब्बल या तो 72 घंटे के अंदर अपनी ओर से जारी किए गए रेजोल्यूशन को वापस लेते हुए माफी मांगे वरना उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। मामला हाल ही में कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या से संबंधित है। महिला डॉक्टर के साथ घटित मामले पर पश्चिम बंगाल में ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हंगामा नहीं हो रहा बल्कि देश के कई महत्वपूर्ण मंचों पर भी बड़े–बड़े लोग आपस में भिड़ गए हैं। ताजा मामला सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का है।

समझिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 21 अगस्त को कपिल सिब्बल ने एक रेजोल्यूशन जारी किया था जो कि कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के रेप और नृशंस हत्या से संबंधित था। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष और ऑल इंडिया बार असोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर आदिश अग्रवाल ने सख्त एतराज जताते हुए सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष कपिल सिब्बल को पत्र लिखकर कहा है कि या तो वे इस रेजोल्यूशन को वापस लेते हुए माफी मांगे या फिर उनके खिलाफ सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

सिब्बल पर भड़के अग्रवाल
एनबीटी से खास बातचीत में डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि यह एक अति गंभीर मामला है, लेकिन मौजूदा अध्यक्ष का सिब्बल ने इस मामले को और सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन की प्रतिष्ठा को हल्का करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सिब्बल ने यह कहते हुए मामले की गंभीरता को हल्का करने की कोशिश की है कि ऐसी घटनाएं तो हर जगह होती रहती हैं। अग्रवाल ने सिब्बल द्वारा जारी किए गए इस रेजोल्यूशन को अवैध बताते हुए कहा कि इस रेजोल्यूशन को सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन की कार्यकारिणी की मंजूरी नहीं मिली है।

‘सिब्बल ने अपने पद का किया दुरुपयोग’
उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कपिल सिब्बल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आरजी कर अस्पताल की घटना की गंभीरता को नष्ट करने की कोशिश की है। उनका कहना है की इस मामले में सिब्बल पश्चिम बंगाल सरकार के अधिवक्ता के रूप में केस लड़ रहे हैं इससे स्पष्ट है कि यह मामला हितों की लड़ाई बन कर रह गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या एतराज इस बात पर है कि सिब्बल इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, अग्रवाल ने कहा ‘यह उनका निजी मामला है कि वह किसे सेवाएं देते हैं किसे नहीं। हमें इस पर कोई एतराज नहीं है। हमारा एतराज तो पद के दुरुपयोग, रेप और हत्या मामले को हल्का बनाने और जांच कर रही संस्थाओं को प्रभावित करने पर है।’

सिब्बल को 72 घंटे का अल्टीमेटम
कपिल सिब्बल को लिखे अपने पत्र में डॉक्टर अग्रवाल ने उनसे 72 घंटे में रेजोल्यूशन वापस लेकर माफी मांगने को कहा है वरना उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। डॉक्टर अग्रवाल ने इस बात पर भी रोष व्यक्त किया कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई द्वारा की जा रही है, ऐसे में इस रेजोल्यूशन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का जिक्र करना मामले को प्रभावित करने और उसे हल्का करने की कोशिश है। जिसकी निंदा की जानी चाहिए क्योंकि इससे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की गरिमा को भी क्षति पहुंची है। उधर, कपिल सिब्बल से बार–बार संपर्क करने पर भी बात नहीं हो सकी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...