12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयडांस कर रहे थे, अचानक आया हार्ट अटैक और... खुशी से मातम...

डांस कर रहे थे, अचानक आया हार्ट अटैक और… खुशी से मातम में बदली दिल्ली में SHO की फेयरवेल पार्टी

Published on

नई दिल्ली

एक मामला दिल्ली के रुप नगर थाने से सामने आया है, जहां डांस करने के दौरान अचानक गिरने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शुरुआती जांच में उनकी मौत के पीछे की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई है। मृतक की पहचान रवि कुमार के तौर पर हुई है। वह परिवार के साथ ब्लॉक नंबर आठ मॉडल टाउन में रहते थे। पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूलरुप से बागपत यूपी के रहने वाले थे। वह दिल्ली पुलिस में साल 2010 में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह रुप नगर थाने में तैनात थे। इस थाने के एसएचओ का हाल ही में ट्रांसफर हुआ था।

मौत की वजह हार्ट अटैक
बुधवार को उनके सम्मान में एक फेयरवल पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात हेड कांस्टेबल एक गाने पर डांस कर रहे थे, जिसके बाद अचानक से वह गिर गए। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद फौरन पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिंदु राव हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि हेड कांस्टेबल रवि कुमार के दिल में कुछ परेशानी थी।

साथी भी रह गए शॉक्ड
यह भी बताया गया है कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी एंजियाग्राफी भी हुई थी। इस पुलिसकर्मी की अचानक हुई मौत से पूरे महकमे में शौक की लहर है। हेड कांस्टेबल रवि को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह बेहद मेहनती, मृदुभाषी और मजाकिया स्वभाव के थे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...