8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका... शूटिंग में मनीष...

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका… शूटिंग में मनीष नरवाल का कमाल

Published on

पेरिस,

पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन यानी 30 अगस्त (शुक्रवार) को भारत को चौथा मेडल हासिल हुआ है. मनीष नरवाल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्ट (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया. मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में गोल्ड हासिल किया था.

फाइनल में मनीष ने कुल 234.9 अंक बनाए. साउथ कोरिया के जों जोंगडू ने 237.4 अंक बनाकर इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता. चीन के यांग चाओ 214.3 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे. निशानेबाजी में एसएच1 श्रेणी में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं जिनकी बांहों, निचले धड़, पैरों की गति प्रभावित होती है या उनके हाथ या पैर में विकार होता है.

कौन हैं मनीष नरवाल?
22 साल के मनीष नरवाल शुरुआत में फुटबॉलर बनना चाहते थे. लेकिन दिव्यांगता की चुनौतियां थी, मगर ये चुनौतियां मनीष के एथलीट बनने के इरादे को डिगा नहीं सकी. मनीष ने पिता और सहयोगियों की सलाह पर 2016 में शूटिंग में करियर बनाने का फैसला किया. नरवाल ने हरियाणा के फरीदाबाद में शूटिंग करनी शुरू की. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा. नरवाल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल कर चुके हैं.

मनीष सोनीपत के रहने वाले हैं. हालांकि, वे उनके पिता दिलबाग सिंह काफी साल पहले फरीदाबाद में आकर रहने लगे थे. मनीष ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 10 मी और 50 मीटर इवेंट में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनीष ने सिडनी में 2019 विश्व चैंपियनशिप में अपने शानदार फॉर्म को दोहराया. उन्होंने जिन इवेंट्स में हिस्सा लिया, उनमें से तीन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...