23.2 C
London
Monday, June 30, 2025
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट को मिला नया झंडा और प्रतीक चिह्न, जानिए क्या है...

सुप्रीम कोर्ट को मिला नया झंडा और प्रतीक चिह्न, जानिए क्या है इसकी खासियत

Published on

नई दिल्ली:

भारत सुप्रीम कोर्ट को नया झंडा मिल चुका है। सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ पर नए झंडे का अनावरण हुआ। सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे पर संस्कृत भाषा में ‘यतो धर्मस्य ततो जय’ लिखा हुआ है। जिसका अर्थ है ‘जहां धर्म है वही विजय है।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नए झंडे और प्रतीक चिह्न का अनावरण किया।

क्या है सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे की खासियत?
सुप्रीम कोर्ट के इस नए ध्वज में संस्कृत श्लोक ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ लिखा गया है, जिसका मतलब है जहां धर्म है, वहां विजय होगी। इस झंडे के सबसे ऊपर अशोक चक्र, बीच में सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग और सबसे नीचे संविधान की किताब है। इस नए ध्वज और प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल क्रॉस टेबल फ्लैग, सिंगल टेबल फ्लैग, कार फ्लैग, पोल फ्लैग और वुडन फ्रैम में भी किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने किया जजों को संबोधित
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में ‘स्थगन की संस्कृति’ को बदलने के प्रयास किए जाने की जरूरत है। जिला न्यायपालिका के दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अदालतों में लंबित मामलों का होना हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है।

सुप्रीम कोर्ट का ध्वज और प्रतीक चिह्न जारी
मुर्मू ने कहा कि न्याय की रक्षा करना देश के सभी न्यायाधीशों की जिम्मेदारी है। अदालती माहौल में आम लोगों का तनाव का स्तर बढ़ जाता है। उन्होंने इस विषय पर अध्ययन का भी सुझाव दिया। उन्होंने महिला न्यायिक अधिकारियों की संख्या में वृद्धि पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट का ध्वज और प्रतीक चिह्न भी जारी किया।

Latest articles

MP Collage Fraud Scam: 83 प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता रद्द, ग्वालियर-रीवा के कॉलेज भी शामिल

MP Collage Fraud Scam:मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले के बाद एक और बड़ा...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Monsoon Heath Tips:योगासन से हड्डियाँ होंगी मज़बूत एक्सपर्ट के आसान तरीक़े

Monsoon Heath Tips:आजकल युवाओं में भी जोड़ों और हड्डियों के दर्द की समस्या आम...

More like this

यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटा 9 मज़दूर लापता सड़कें बंद बचाव कार्य जारी

यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटा 9 मज़दूर लापता सड़कें बंद बचाव कार्य जारी,उत्तराखंड में...

Weather Forecast: 29 जून 2025 को देश के 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गुजरात-उत्तराखंड में ऑरेंज चेतावनी

Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून...