15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअब वनडे में भी बनेंगे 500 रन! टेस्ट के बाद इंग्लैंड के...

अब वनडे में भी बनेंगे 500 रन! टेस्ट के बाद इंग्लैंड के वाइट बॉल फॉर्मेट कोच बने मैकुलम

Published on

लंदन:

इंग्लैंड ने मंगलवार को घोषणा की कि 2022 से टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम अगले साल की शुरुआत से एकदिवसीय और टी20 टीमों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नेतृत्व ढांचे में बदलाव का हिस्सा है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण एक व्यक्ति के लिए दोनों भूमिकाएं निभाना मुश्किल कर दिया था क्योंकि छोटे और लंबे प्रारूप के मैच कभी-कभी एक ही समय पर भी होते हैं। मैकुलम और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का मानना है कि कैलेंडर में बदलाव के कारण अब यह संभव है। मैकुलम के अनुबंध को 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

पहले मैथ्यू मोट थे कोच
मैकुलम ने कहा, ‘एक एकीकृत कोचिंग संरचना का विचार, विशेष रूप से अगले साल कार्यक्रम में ढील के साथ, बिल्कुल सही है। मैं दोनों टीमों का मार्गदर्शन करने की संभावना से उत्साहित हूं और इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों को संभालने के लिए ईसीबी और अपने परिवार से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं।” मैथ्यू मोट ने 30 जुलाई को इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके मार्गदर्शन में टीम एकदिवसीय और टी-20 विश्व खिताबों का बचाव करने में नाकाम रही थी। यह ऑस्ट्रेलियाई दो साल तक कोच रहा और उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने 2022 में टी-20 विश्व कप जीता था।

ये दो दिग्गज भी थे दावेदार
कई बार के ऑस्ट्रेलियाई विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग और 2019 में इंग्लैंड को पहली बार चैंपियन बनाने वाले इयोन मोर्गन हेड कोच के दो अन्य मुख्य दावेदारों में से एक थे। मई 2022 में इंग्लैंड के टेस्ट कोच के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मैकुलम ने वाइट बॉल फॉर्मेट में बेहद कम रूचि दिखाई थी। उनके ‘बैजबॉल’ माइंडसेट ने एक अलग काम किया। अब जोस बटलर की कप्तानी वाली वाइट बॉल टीम भी आपको आने वाले समय में एक बदलाव से गुजरते दिखेगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...