12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसमलैंगिक संबंध फिर हुआ अपराध! दो साल में ही मेडिकल की पढ़ाई...

समलैंगिक संबंध फिर हुआ अपराध! दो साल में ही मेडिकल की पढ़ाई का सिलेबस बदल गया

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए फोरेंसिक मेडिसिन का पाठ्यक्रम इस वर्ष बदल दिया है। इसमें समलैंगिकता और अप्राकृतिक यौन संबंधों को फिर से शामिल किया गया है। एनएमसी ने 2022 में मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर पाठ्यक्रम में बदलाव किए थे, लेकिन अब फिर से पुराने नियम लागू कर दिए हैं। नए बदलाव के तहत, फोरेंसिक मेडिसिन के सिलेबस में ‘हाइमन का महत्व’, ‘वर्जिनिटी और डिफ्लोरेशन की परिभाषा’ और ‘कानूनी नजरिये से इनकी अहमियत’ जैसे विषयों को फिर से शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में LGBTQ+ कम्युनिटी के प्रति शिक्षा को और अधिक समावेशी बनाने के लिए एनएमसी ने इन विषयों को हटाकर सहमति से बने समलैंगिक संबंधों, व्यभिचार के साथ-साथ अनाचार और पशुओं से यौन संबंध जैसे गंभीर अपराधों के बीच अंतर को स्पष्ट किया था।

मद्रास हाई कोर्ट का आदेश हवा-हवाई!
2022 में मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर ‘वर्जिनिटी’ से जुड़े विषयों को बदले गए थे। इसका मकसद छात्रों को कोर्ट के आदेश पर हाइमन टेस्ट जैसे अवैज्ञानिक परीक्षणों के बारे में जागरूक करना था। 2022 में मनोचिकित्सा के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किए गए थे ताकि छात्रों को लिंग, लैंगिक पहचान और यौन रुझान को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सके। हालांकि, नए बदलाव के बाद मनोचिकित्सा (साइकियाट्री) के सिलेबस में ‘लिंग और लैंगिक पहचान के बीच अंतर’ और इससे जुड़े भ्रम जैसे विषयों का विस्तार से जिक्र नहीं है। मनोचिकित्सा के सिलेबस में यह नहीं कहा गया है कि छात्रों को ‘लैंगिक पहचान को लेकर तरह-तरह की बातों’ के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए।

नए पाठ्यक्रम के अनुसार, फोरेंसिक मेडिसिन में छात्रों को नए कानूनों – भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) – के प्रावधानों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसमें बलात्कार, चोट और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा जैसे मामलों के लिए उपयुक्त कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख है। पाठ्यक्रम में बदलाव एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। हालांकि, संशोधन के लिए कोई खास कारण नहीं बताया गया है।

विकलांगता को लेकर ट्रेनिंग खत्म
नए पाठ्यक्रम में फाउंडेशन कोर्स के रूप में सात घंटे की विकलांगता संबंधी प्रशिक्षण को हटा दिया गया है। इसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी नैतिकता पर आधारित पाठ में भी विकलांगता से जुड़े विषयों को शामिल नहीं किया गया है, जो विकलांगता अधिकार कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है। विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता डॉ. सतेन्द्र सिंह और एसोसिएशन ऑफ ट्रांसजेंडर हेल्थ इन इंडिया के डॉ. संजय शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा, ‘इन योग्यताओं को पूरे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए था, लेकिन ये 2024 के पाठ्यक्रम से गायब हैं।’

पत्र में कहा गया है, ‘इसलिए हमारा निवेदन है कि आप अपने उच्च पद के प्रभाव का इस्तेमाल करके इस गलती को सुधारें जो न केवल विकलांग व्यक्तियों, ट्रांसजेंडर और लैंगिक रूप से अलग व्यक्तियों, यौन रुझान में अंतर वाले व्यक्तियों और लिंग विकास में अंतर वाले व्यक्तियों के हितों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारे देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है।’ कौशल-आधारित चिकित्सा शिक्षा (सीबीएमई) पाठ्यक्रम को पहली बार 2019 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने शुरू किया था। यह पहली बार है जब एनएमसी ने एक पूर्ण सीबीएमई जारी किया है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...