12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिन में हो गई रात, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी...

दिन में हो गई रात, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, गुरुग्राम में भी बरसे बादल

Published on

नई दिल्ली:

बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-NCR में आज दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अलर्ट के कुछ देर बाद ही दिल्ली के द्वारका, शाहदरा, दिल्ली कैंट, महिपालपुर, बिजवासन, वसंत कुंज, महरौली, आईजीआई एयरपोर्ट सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी ही नहीं नोएडा और गुरुग्राम के भी दिन में रात हो गई और झमाझम बादल बरसने लगे।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन के लिए बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया था। बता दें कि IMD ने शहर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली में 9 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार कल ही नहीं आने वाले चार-पांच दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होने वाली है। हालांकि बारिश के बाद भी राजधानी के तापमान में कुछ खास कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34-35 और न्यूनतम तापमान 24-25 के करीब रह सकता है।

दिल्ली में अब क्यों हो रही बारिश?
दिल्ली में फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मॉनसून ट्रफ एक बार फिर से दिल्ली के पास से गुजर रहा है। इसलिए राजधानी में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश का संभावना जताई है। IMD के अनुसार 2 सितंबर को मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...