12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'अगर आपको भारत पसंद नहीं तो...', दिल्ली HC ने विकिपीडिया को दी...

‘अगर आपको भारत पसंद नहीं तो…’, दिल्ली HC ने विकिपीडिया को दी सख्त चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज एजेंसी एएनआई की अवमानना ​​याचिका पर विकिपीडिया को नोटिस जारी किया है. याचिका में कहा गया था कि हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए पहले के आदेश में विकिपीडिया को एएनआई के ‘विकिपीडिया पेज’ पर कथित रूप से अपमानजनक एडिटिंग करने वाले सब्सक्राइबर्स की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था, जिसका पालन नहीं किया गया है.

कोर्ट ने विकिपीडिया के ऑथराइज्ड प्रतिनिधि को 25 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद होने का निर्देश दिया है. हाई कोर्ट ने वकील के इस कथन पर आपत्ति जताई कि उन्हें अदालत में उपस्थित होने में वक्त लगा, क्योंकि संस्था भारत में स्थित नहीं है.

‘अगर आपको भारत पसंद नहीं…’
हाई कोर्ट ने कहा कि हम यहां आपके व्यापारिक लेन-देन बंद कर देंगे. हम सरकार से विकिपीडिया को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे. अगर आपको भारत पसंद नहीं है, तो कृपया भारत में काम न करें.

बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एएनआई ने समाचार एजेंसी के कथित अपमानजनक मामले को लेकर विकिपीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया. 20 अगस्त को, विकिपीडिया समन जारी होने के बाद कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुआ था. कोर्ट ने विकिपीडिया को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के अंदर एएनआई को तीनों व्यक्तियों के सब्सक्राइबर डीटेल्स का खुलासा करे

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...