11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकोबरा कांड मामले में एल्विश यादव से ED की पूछताछ खत्म, 8...

कोबरा कांड मामले में एल्विश यादव से ED की पूछताछ खत्म, 8 घंटे तक चले सवाल-जवाब

Published on

नई दिल्ली,

रेव पार्टी में नशे के लिए सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में youtuber एल्विश यादव से ईडी की पूछताछ गुरुवार को खत्म हो गई है. एल्विश यादव से ईडी अधिकारियों की पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली. बता दें कि सोमवार को एल्विश यादव को ईडी लखनऊ ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मगर, उन्होंने बयान दर्ज करने के लिए आने में असमर्थ जताते हुए तीन दिन का समय मांगा था. इसके बाद ईडी ने एल्विश यादव को 5 सितंबर का समय दिया था.

इस मामले में हुई पूछताछ
दरअसल, रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर एलविश यादव से दोबारा ईडी पूछताछ करना चाहती थी. इसके लिए सोमवार को ईडी लखनऊ ऑफिस में एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. आज एलविश यादव की तरफ से बयान दर्ज करने के लिए आने में असमर्थ जताते हुए तीन दिन का समय मांगा गया. अब एल्विश यादव 5 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे. इससे पहले ईडी एल्विश के करीबी हरियाणा के मशहूर गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया समेत तीन लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

एल्विश पर पार्टियों में सांप के जहर इस्तेमाल करने का आरोप
बता दें कि सपेरों को पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के बैंक्वेट हॉल से अरेस्ट किया गया था. उनके कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांप मिले थे, जबकि 20 मिलीलीटर सांप का जहर भी जब्त किया गया था. हालांकि, पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में नहीं थे और एल्विश की भूमिका की जांच की जा रही है. अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है. अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...