17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में रफ्तार का कहर, कनॉट प्लेस में कार चालक ने शख्स...

दिल्ली में रफ्तार का कहर, कनॉट प्लेस में कार चालक ने शख्स को टक्कर मारने के बाद 10 मीटर घसीटा, हुई मौत

Published on

नई दिल्ली,

यह MetaAI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दिल्ली के दिल कहे जाने वाल कनॉट प्लस में पहले एक कार ने शख्स को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं कार चालक ने उस घायल व्यक्ति को 10 मीटर तक सड़क पर घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कार का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि कार की चपेट में आने के बाद बेघर व्यक्ति लेखराज को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

28 साल का कार ड्राइवर गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी 28 साल के कार ड्राइवर शिवम दुबे को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रैक किया गया. अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी शिवम दुबे ने बुधवार को कनॉट प्लेस में किसी से मिलने के लिए दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक दोस्त से कार ली थी.

कार के पहियों में फंस गया था शख्स
दोपहर करीब 3.25 बजे वापस लौटते समय, उनके द्वारा चलाई जा रही कार ने कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में बाराखंभा रेडियल रोड के पास सड़क पार कर रहे लेखराज को टक्कर मार दी. अधिकारी ने कहा कि लेखराज कार के पहिये के नीचे फंस गया लेकिन दुबे वाहन चलाता रहा. लगभग 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद, दुबे लेखराज को सड़क पर छोड़कर भाग गया.

अधिकारी ने बताया कि लेखराज को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कनॉट प्लेस इलाके से भागने के बाद दुबे ने कार वापस अपने दोस्त को सौंप दी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार के नंबर से मालिक की पहचान कर ली. अधिकारी ने कहा, इसके बाद, शिवम दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...