17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयप्राइवेट हॉस्पिटलों से रिश्वत लेकर CGHS पैनल में किया जा रहा था...

प्राइवेट हॉस्पिटलों से रिश्वत लेकर CGHS पैनल में किया जा रहा था शामिल! सीबीआई ने मारा छापा

Published on

नई दिल्ली

सीजीएचएस और प्राइवेट हॉस्पिटलों के बीच बड़ा गोरखधंधा सामने आया है। इसमें पैसे लेकर सीजीएचएस मानकों को पूरा ना करने वाले अस्पतालों को भी सीजीएचएस पैनल में शामिल किया जा रहा था। इसके साथ ही कुछ प्राइवेट हॉस्पिटलों के एक-एक लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट का पैसा फर्जी साइन करके हजम किया गया। यह मामला जयपुर स्थित सीजीएचएस ऑफिस में सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सीबीआई ने आरोपियों के जयपुर और अजमेर स्थित ठिकानों पर छापेमारी भी की।

CGHS जयपुर ऑफिस में मिली थी शिकायत
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में सीजीएचएस जयपुर के एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर मीता भसीन की शिकायत मिली थी। इसमें सीजीएसएच जयपुर और कुछ निजी अस्पतालों के बीच गोरखधंधे के बारे में बताया गया। सीबीआई ने बताया कि फिलहाल इसमें सीजीएचएस में काम करने वाले राहुल शर्मा नाम के क्लर्क की भूमिका सामने आ रही है। लेकिन शक है कि यह काम अकेले का नहीं हो सकता। इसमें सीजीएचएस में काम करने वाले और भी अधिकारी या निचले स्तर के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

बड़े स्तर के अधिकारी के शामिल होने की आशंका
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में गरिमा नाम की एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है। इसके अलावा शक है कि इस रैकेट में बड़े स्तर पर सरकारी और निजी लोग शामिल हो सकते हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में सीबीआई ने सीजीएचएस में काम करने वाले आरोपी कर्मचारी और इससे गठजोड़ रखने वाले एक प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर इनके ठिकानों पर छापेमारी की।

तय मानक पर खरे नहीं उतर रहे थे अस्पताल
आरोप है कि सीजीएचएस जयपुर में काम करने वाला आरोपी क्लर्क अपने अन्य कुछ साथियों के साथ मिलकर रिश्वत लेकर ऐसे प्राइवेट अस्पतालों को सीजीएचएस पैनल में शामिल कराने के गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। जो सीजीएचएस पैनल में आने के लिए तय प्रक्रिया में खरे नहीं उतर रहे थे। ऐसे कुछ अस्पताल सीजीएचएस पैनल में शामिल किए गए। जिसकी भनक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में उच्च अधिकारियों को लगी। मामले में इंटरनल जांच शुरू की गई। इसके बाद मामले का खुलासा होने पर इसमें और गहराई से जांच कराने के लिए मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया। शक है कि यह गोरखधंधा बड़े स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...