32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़जोन—14 के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक पैमाने पर डेंगू की रोकथाम के...

जोन—14 के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक पैमाने पर डेंगू की रोकथाम के लिए की कार्रवाई

Published on

भोपाल।

नगर निगम के जोन—14 के तहत निगम के स्वास्थ्य अमले ने मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का सर्वे किया। इसके तहत वार्ड—60 अवधपुरी रहवासी क्षेत्र में कर्मचारियों व मलेरिया टीम ने सर्वे किया। जिन घरों में पानी की टंकियों में, पुराने मटकों में, टायरों में, सकोरों आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया वहां स्थल पर ही कीटनाशक की सहायता से उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही जिन घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया उन भवन स्वामियों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर चेतावनी दी गई। टीम द्वारा वार्ड—60 सुरभि एवेन्यू कॉलोनी क्षेत्र में घर—घर लार्वा सर्वे किया गया।

मलेरिया कार्यालय से गम्बुशिया मछलियां प्राप्त कर इंद्रा नगर, वार्ड—57 के तहत एकता नगर, पंचपीर नगर में छोडा गया। वार्ड—60 के तहत सुरभि एवेन्यू, रीगल कलश, बीडीए कॉलोनी क्षेत्रों के अलावा वार्ड—61 के तहत खजूरीकलां, अवधपुरी क्षेत्रों में इन्हें छोडा गया। इसके अलावा गाजर घास कटवाने, स्प्रे पेटी के माध्यम से स्प्रे करवाने की कार्रवाई की गई।

जोन—14 के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश जी की झांकियों और मंदिरों के आसपास करवाई सफाई
भोपाल। नगर निगम के जोन—14 के तहत आने वाले वार्डों 56,57,60 व 61 में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की झांकियों, मंदिरों के आसपास व सडकों पर सफाई करवाई गई। स्थलों पर चूना लाइन की गई। झांकियों के अध्यक्ष व समिति के सदस्यों से चर्चा की गई।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...