12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीयों को हथौड़ा चलाना भी नहीं आता... यूपी-हरियाणा से इजरायल पहुंचे वर्कर्स...

भारतीयों को हथौड़ा चलाना भी नहीं आता… यूपी-हरियाणा से इजरायल पहुंचे वर्कर्स का बुरा हाल, विदेश में भारी किरकिरी

Published on

तेल अवीव:

गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इजरायल ने 1 लाख से अधिक फलस्‍तीनी वर्कर्स को अपने यहां काम करने से रोक दिया। इन मजदूरों की मदद से इजरायल में कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर आगे बढ़ रहा था। फलस्‍तीनी मजदूरों के नहीं आने से इजरायल में घरों में निर्माण कार्य ठप हो गया। इसके बाद इजरायल के उद्योगों के दबाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू की सरकार ने भारत से हजारों वर्कर्स को बुलाने के प्‍लान को मंजूरी दी। यूपी, हरियाणा और दक्षिण भारत से हजारों की तादाद में कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर्स की भर्ती की गई। हमास, हिज्‍बुल्‍ला और ईरान के हमलों के बीच जान जोखिम में डालकर भारतीय मजदूर इजरायल पहुंचे लेकिन अब वहां के उद्योग कई भारतीय वर्कर्स के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। आलम यह है कि इजरायल के उद्योग अब चीन के वर्कर्स को बुला रहे हैं और भारतीयों से लेबर का काम करा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने भारत के साथ दोस्‍ती को देखते हुए इन अकुशल भारतीय मजदूरों को अकुशल या कंस्‍ट्रक्‍शन उद्योग से इतर उद्योगों में उन्‍हें तैनात करना शुरू कर दिया है। इससे भारतीय मजदूरों की प्रतिष्‍ठा को विदेश में बड़ा झटका लगा है। इजरायल और भारतीय दोनों ही देशों के अधिकारियों ने माना है कि मैनपावर एजेंसियों के साथ ‘सुधार’ की जरूरत है। हालत यह है कि इजरायल में काम नहीं कर पाने वाले करीब 600 मजदूरों को भारत वापस लौटना पड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दो तरीकों से कुल 5 हजार लोगों को भर्ती किया गया था। इसमें एक तरीका सरकार से सरकार के बीच और बिजनस से बिजनस के बीच।

भारी भरकम सैलरी पर इजरायल गए थे भारतीय
रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को सरकार से सरकार के बीच डील के जरिए भर्ती किया गया, उनके साथ अकुशलता की ज्‍यादा दिक्‍कत आ रही है। इन भारतीय वर्कर्स को सारे कटौती के बाद भी 1.9 लाख रुपये दिया जा रहा था। अब जो काम में फेल साबित हो रहे है, उन्‍हें बहुत कम पैसे में काम करके गुजारा करना पड़ रहा है। सरकार से सरकार के बीच भर्ती को लखनऊ और हरियाणा में अंजाम दिया गया था। कई ऐसे भी हैं जिनसे अब ईंट सीमेंट पहुंचाने का काम कराया जा रहा है। कुछ भारतीय मजदूरों को भाषा की बड़ी समस्‍या आ रही है। इससे भी वे अच्‍छा काम नहीं कर पा रहे हैं।

इजरायली कंस्‍ट्रक्‍शन अधिकारी ने कहा कि भारतीयों में अनुभव की भारी कमी है। खासकर उन वर्कर्स में जो सरकार से सरकार के बीच हुई डील के तहत आए हैं। कई मजदूर अभी 20 साल के आसपास हैं और उन्‍होंने कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में कभी काम ही नहीं किया है। कई तो ऐसे हैं जो किसानी और बाल काटने का काम कर रहे थे और उन्‍होंने कभी हथौड़ा तक नहीं उठाया था। ऐसे लोगों को भी यहां पहुंचा दिया गया है। इजरायली अधिकारी इल्‍दाद निटजेन ने कहा कि जब बिजनस से बिजनस के जरिए हुए डील के तहत लोग आए थे तब रिजल्‍ट सकारात्‍मक थे। बाद में जब सरकार से सरकार के बीच डील के बाद मजदूर आए तो हालात बहुत भयावह हो गए। अब इन लोगों से फैक्‍ट्रीयों में काम कराया जा रहा है। उनसे सफाई और सामान उतारने चढ़ाने का काम लिया जा रहा है।

चीन से बुलाए जा रहे मजदूर, भारतीयों से किनारा
इन भारतीय मजदूरों के शर्मनाक प्रदर्शन से जो अच्‍छे और कुशल कामगार भारत से जाने वाले थे, उनकी नौकरी संकट में पड़ गई है। इजरायली कंपनियों ने 2000 भारतीयों की कांट्रैक्‍ट को कैंसिल कर दिया है। अब इजरायल के बिल्‍डर कह रहे हैं कि सरकार चीन, मोल्‍डोवा, उज्‍बेकिस्‍तान और अन्‍य देशों से वर्कर बुलाए भारत से नहीं। इजरायली कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनियों का कहना है कि सरकार के जरिए आए वर्कर्स का टेस्‍ट सही से नहीं लिया गया। इससे विदेश में भारतीय मजदूरों की प्रतिष्‍ठा अब दांव पर लग गई है। इससे हजारों मजदूरों की होने वाली अन्‍य भर्तियों पर संकट मंडराने लगा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...