15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअफगान‍िस्तान-न्यूजीलैंड मैच रद्द, भारत की धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इत‍िहास में...

अफगान‍िस्तान-न्यूजीलैंड मैच रद्द, भारत की धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इत‍िहास में पहली बार हुआ ऐसा

Published on

ग्रेटर नोएडा ,

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज (13 स‍ितंबर) भी नहीं हो सका. ग्रेटर नोएडा में आयोज‍ित इस मैच को रद्द कर दिया गया. मौसम की मार और उसे ऊपर से कुव्यवस्थाओं का अंबार, मैच ना हो पाने की वजह बना. ग्राउंड और प‍िच ढकने के ल‍िए कवर (दरी) और पंखे भी टेंट हाउस से मंगाए गए. लगातार बारिश के कारण अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन भी संभव नहीं हो सका, इस कारण टेस्ट मैच को मैच अधिकारियों ने रद्द कर दिया.

ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच इस तरह 91 वर्षों में भारतीय धरती पर पहला ऐसा टेस्ट था जिसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया. भारत ने पहली बार 1933 में टेस्ट मैच की मेजबानी मुंबई (ज‍िमखाना ग्राउंड, बॉम्बे) में की थी. उसके बाद ऐसा पहली बार भारत में आयोज‍ित क‍िसी टेस्ट मैच में हुआ, जब बिना गेंद फेंके ही मैच रद्द हो गया हो.

वहीं एश‍िया के ल‍िहाज से बात करें तो दिसंबर 1998 में फैसलाबाद में कोहरे के कारण एक टेस्ट मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था. यह टेस्ट मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच प्रस्ताव‍ित था.

ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश टेस्ट मैच ना होने की एक वजह रही. दूसरी ओर खराब जल निकासी व्यवस्था और संसाधनों की कमी ने भी शर्मसार किया, क्योंकि ग्राउंड स्टाफ भी पूरे मैदान को भारी बारिश से बचाने के लिए कवर करने में विफल रहे. जब 5वें दिन भी खेल संभव नहीं हो पाया तो अधिकारियों ने 13 सितंबर की सुबह मैच रद्द करने का फैसला किया.

26 साल में यह पहला मौका है जब कोई टेस्ट मैच टॉस और गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया हो. पिछली बार ऐसा कुछ क्रिकेट मैच के दौरान 1998 में कैरिसब्रुक डुनेडिन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के दौरान हुआ था.

टेस्ट क्रिकेट के इत‍िहास में बिना कोई गेंद फेंके रद्द मैच
1: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर, 25 अगस्त 1890
2: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर, 8 जुलाई 1938
3: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, 31 दिसंबर 1970
4: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कैरिसब्रुक, डुनेडिन, 3 फरवरी 1989
5: वेस्ट इंडीज vs इंग्लैंड, जॉर्जटाउन गुयाना, 10 मार्च 1990
6: पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे, फैसलाबाद, 17 दिसंबर 1998
7: न्यूजीलैंड vs भारत, कैरिसब्रुक, डुनेडिन, 18 दिसंबर 1998
8: अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा, 9 सितंबर 2024

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...