15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस के 'अगले कप्तान' ने घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका, भारत...

मुंबई इंडियंस के ‘अगले कप्तान’ ने घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका, भारत ए के लिए ठोका शानदार शतक

Published on

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस हमेशा घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है। डोमेस्टिक क्रिकेट से चुन-चुनकर प्लेयर उठाती है। दलीप ट्रॉफी 2024 में मुंबई इंडियंस के ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ी छा रहे हैं। ईशान किशन के शतक और अंशुल कम्बोज के पांच विकेट के बाद अब तिलक वर्मा ने भी सेंचुरी ठोक दी है। मुंबई इंडियंस के भविष्य के कप्तान माने जाने वाले तिलक वर्मा ने इंडिया डी के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस तरह मैच के तीसरे दिन इंडिया ए की इंडिया डी पर लीड 500 रन के करीब हो चुकी है।

177 गेंदों में ठोका शतक
दूसरे दिन यानी 13 सितंबर की शाम मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद वह नाबाद लौटे। तीसरे दिन उन्होंने क्रीज पर समय गुजारा और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ने लगे। तिलक ने अपना शतक 177 गेंदों में पूरा किया। उनकी शतकीय पारी में नौ चौके भी थे। 2020-21 के विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक बनाकर सनसनी मचाने वाले तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 70 लाख की भारी भरकम कीमत में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख था। तब से यह अनकैप्ड खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मिडिल ऑर्डर की जान बना हुआ है। साल 2023 में उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिल गया।

चार महीने बाद वापसी
भारतीय टीम के लिए चार वनडे और 16 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके तिलक वर्मा को कप्तान रोहित शर्मा का खास माना जाता है। तिलक वर्मा लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे। आखिरी बार उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान एक्शन में देखा गया था। पहली पारी में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना पाया थे। विरोधी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनका शानदार कैच लपका था। मगर दूसरी पारी में तिलक का बल्ला चल गया। तिलक से पहले इसी पारी में इंडिया ए के लिए प्रथम सिंह ने भी सेंचुरी ठोकी, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और रेलवे की ओर से खेलते हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...