15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलरूह कंपा देने वाले एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे भारत के F2 ड्राइवर...

रूह कंपा देने वाले एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे भारत के F2 ड्राइवर कुश मैनी, कार के उड़े परखच्चे

Published on

बाकू

भारतीय ड्राइवर कुश मैनी को फार्मूला टू रेस के दौरान एक गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। फार्मूला टू रेस को फार्मूला वन रेस का सहायक रेस माना जाता है। यह भीषण दुर्घटना फार्मूला वन के अजरबैजान ग्रां प्री से पहले फॉर्मूला टू रेस के शुरुआती लैप में घटी। इस 23 साल के भारतीय ड्राइवर की कार अचानक रूक गई और पीछे से आ रहे उनके साथी ड्राइवरों जोसेप मारिया मार्टी और ओलिवर गोएथे की कारें उनकी कार से टकरा गई।

इस भीषण दुर्घटना में कुश की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया लेकिन वह सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे। कुश के पिता गौतम ने से पुष्टि हुई की कि उनका बेटा ठीक है। उन्होंने कहा, ‘वह ठीक हैं। मानक प्रोटोकॉल के तहत कुश की सभी मेडिकल जांच की गई और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।’

इनविक्टा रेसिंग टीम के हिस्सा हैं कुश मैनी
कुश फार्मूला टू रेस में इनविक्टा रेसिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मौजूदा सत्र की तालिका में वह 11वें स्थान पर है। पिछले दो दशकों में मोटरस्पोर्ट में सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है लेकिन यह खेल खतरनाक बना हुआ है। फॉर्मूला टू ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट की 2019 में बेल्जियम के प्रतिष्ठित स्पा फ्रैंकोरचैम्प्स सर्किट में एक दुर्घटना के बाद चोटों के कारण मौत हो गई थी।

फ्रांस का यह खिलाड़ी उस समय महज 22 साल का था। जापान ग्रां प्री 2014 में जूल्स बियानची की एक रिकवरी वाहन से टक्कर के बाद मृत्यु हो गई थी। इस घातक दुर्घटना के बाद इस रेस के संचालक एफआईए ने सभी फॉर्मूला वन कारों में सिर की रक्षा करने वाले ‘हेलो उपकरण के इस्तेमाल को शुरू किया। इस उपकरण से बहुत हद तक ड्राइवर के सिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इसके अलावा भी वर्ल्ड क्लास सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...