15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारतीय टीम ने चीन को उसी के घर में रौंदा... रिकॉर्ड 5वीं...

भारतीय टीम ने चीन को उसी के घर में रौंदा… रिकॉर्ड 5वीं बार जीता एशियन चैम्पियंस हॉकी खिताब

Published on

हुलुनबुइर (चीन),

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में धमाल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर मंगलवार (17 सितंबर) को चीन से थी. इस मैच को जीतने में भारत को पसीने छूट गए. मगर आखिर में टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की.

भारतीय टीम के लिए यह एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर के 10वें मिनट में डिफेंडर जुगराज सिंह ने किया. इससे पहले मैच में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर रही. पहले तीन क्वार्टर बगैर किसी गोल के 0-0 से बराबरी पर रहे थे. मगर चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैच विनिंग गोल दागकर खिताब अपने नाम किया.

यह फाइनल मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में हुआ. इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी चीन की हॉकी टीम पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. मगर वो खिताब जीतने से चूक गई.

पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराया
इसी दिन टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला हुआ. इसमें पाकिस्तानी टीम ने 5-2 से शानदार अंदाज में जीत दर्ज की और तीसरा स्थान हासिल किया. यह मुकाबला फाइनल से ठीक पहले इसी मैदान पर हुआ था.

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते
भारतीय टीम ने इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार (मौजूदा सीजन मिलाकर) एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं. पुरुष हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सीजन 2011 में खेला गया था. तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद भारतीय टीम ने 2013, 2018 और 2023 सीजन भी जीता है. 2018 में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रही थी.

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक 8 सीजन (मौजूदा मिलाकर) हो चुके, जिसमें से 4 बार भारत, 3 बार पाकिस्तान और एक बार साउथ कोरिया ने खिताब जीता है. जैसा कि ऊपर बताया है कि 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...