15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल26 ओवर में साउथ अफ्रीका की हवा निकाली... अफगानिस्तान ने बुरी तरह...

26 ओवर में साउथ अफ्रीका की हवा निकाली… अफगानिस्तान ने बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास

Published on

शारजाह,

अफगानिस्तान टीम क्रिकेट जगत में लगातार अपनी धाक जमाती जा रही है. उसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. अब वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह ढेर कर दिया है.इस मुकाबले में सबसे पहले अफगानिस्तान टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 ओवर में 106 रनों पर ढेर किया. इसके बाद 107 रनों के टारगेट को 26 ओवरों में ही 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. यह अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे में अफगानिस्तान की पहली जीत है.

अफगानी गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज ढेर
दरअसल, इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी, स्पिनर एएम गजनफर और राशिद खान ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा.

इन गेंदबाजों के आगे अफ्रीकी टीम ने 36 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद वियान मुल्डर ने 52 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला और किसी तह 106 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान फारूकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. गजनफर ने 3 और राशिद ने 2 सफलताएं हासिल कीं.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...