15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअश्विन का शतक, जडेजा भी करीब... पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों को आया...

अश्विन का शतक, जडेजा भी करीब… पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों को आया पसीना

Published on

चेन्नई,

भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज धांसू अंदाज में हुआ है. पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का बल्लेबाजी में जलवा देखने को मिला है. मैच के पहले दिन खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं. अश्विन (102) और जडेजा (86) नाबाद हैं.

इन दोनों ने ही अपनी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी और भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 34 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. फिर टीम ने 144 रनों पर 5वां विकेट गंवाया.

इसके बाद 7वें नंबर पर आकर जडेजा ने फिफ्टी जमाई. जबकि 8वें नंबर पर आकर अश्विन ने 108 गेंदों पर शतक जमा दिया. यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक रहा. इससे पहले भी अश्विन ने फरवरी 2021 में चेन्नई में ही शतक जमाया था. तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी लगाई थी. अपने शतक के दौरान 10 चौके और 2 छक्के जमाए.

अश्विन-जडेजा ने की 195 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
पहले दिन खेल खत्म होने तक अश्विन 112 गेंदों पर 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब दूसरे दिन की शुरुआत भी यही दोनों बल्लेबाज करेंगे. दूसरे दिन जडेजा अपना भी शतक पूरा करने उतरेंगे. पहले दिन अश्विन और जडेजा के बीच 227 गेंदों पर 195 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हुई.

इसी के साथ जडेजा-अश्विन ने मिलकर बांग्लादेश के खिलाफ 7वें या उससे ज्यादा के किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कायम कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के नाम था, जिन्होंने 10वें विकेट के लिए 133 रनों की पार्टनरशिप की थी.

मजबूत शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी बांग्लादेश
बांग्लादेश के लिए पहले दिन तेज गेंदबाज हसन महमूद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. इनके अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला. बांग्लादेश टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट लपककर भारतीय टीम पर शिकंजा कस लिया था, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...