15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने बांग्लादेश को क्यों नहीं दिया फॉलोऑन? कप्तान रोहित की...

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को क्यों नहीं दिया फॉलोऑन? कप्तान रोहित की तारीफ बनती है

Published on

चेन्नई:

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर सिमेट दी। बुमराह ने 50 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। भारत की पहली पारी में 376 रन बनाए थे। ऐसे में टीम के पास बांग्लादेश को फॉलोऑन देने का मौका था। इसके बाद भी कप्तान रोहित शर्मा ने बैटिंक का फैसला किया।

भारत ने क्यों नहीं दिया फॉलोऑन?
भारत बांग्लादेश को फॉलोऑन देकर जल्दी आउट करता और मैच जल्द खत्म कर सकता था। लेकिन टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया। इसकी एकमात्र वजह तेज गेंदबाजों का वर्कलोड है। चेन्नई में पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर रही है। वहां अच्छी गर्मी भी है। ऐसे में लगातार दो पारी में गेंदबाजी करने से भारतीय तेज गेंदबाजों के चोटिल होने का खतरा होता। यही वजह है कि टीम इंडिया ने फिर से बैटिंक का फैसला किया।

इस सीजन अभी 9 और टेस्ट
भारत को इस सीजन अभी 9 और टेस्ट खेलने हैं। इसमें 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट खेलेगा। मोहम्मद शमी पहले से ही चोटिल चल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया किसी भी कीमत पर जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज को चोटिल होने से बचाना चाहेगी। भारत की बैटिंग कर रहा है और ऐसे में तेज गेंदबाजों का आराम करने का मौका मिल जाएगा।

दूसरी पारी में बनाए 81 रन
भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा (पांच) और यशस्वी जायसवाल (10) टीम के 28 रन तक पवेलियन लौट गये। गिल और विराट कोहली (17) ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। गिल ने इस दौरान कुछ शानदार चौके जड़े। कोहली क्रीज पर समय बिताने के बाद मेहदी हसन मिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। गिल 33 और पंत 12 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...