15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलखून से सनी जर्सी फिर जबड़े पर छह टांके के साथ उतरे,...

खून से सनी जर्सी फिर जबड़े पर छह टांके के साथ उतरे, पिता और भाई भी टीम इंडिया से खेले

Published on

नई दिल्ली

1983 विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी थामे कपिल देव की वो ऐतिहासिक तस्वीर याद कीजिए। कप्तान कपिल के बगल में शैम्पेन थामे जो खिलाड़ी नजर आते हैं। आज उनका 74वां जन्मदिन है। विश्व कप 1983 के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे मोहिंदर अमरनाथ एक जुझारू खिलाड़ी थे। पिता से मिली क्रिकेट विरासत को उन्होंने बखूबी आगे बढ़ाया।

जबड़े पर छह टांके के बावजूद बैटिंग
1983 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया। मैल्कम मार्शल, माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स की तिकड़ी भारतीय बैटिंग लाइन-अप की तहस-नहस कर रही थी। दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले अमरनाथ के साथ चौथे टेस्ट में बड़ा हादसा हो गया। पहली पारी में उन्होंने 91 रन बनाए। दूसरी पारी में माइकल होल्डिंग की एक शॉर्ट गेंद सीधे अमरनाथ की ठुड्डी पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। लहूलूहान होने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा। जबड़े पर छह टांके लगे और थोड़ी ही देर बाद वह पिच पर बैटिंग करने पहुंच गए। 18 रन से आगे खेलना शुरू किया और 80 रन बनाकर ही लौटे।

पिता और भाई भी भारत से खेले
‘जिमी’ के नाम से मशहूर मोहिंदर के खून में ही क्रिकेट था। उनके पिता लाला अमरनाथ और भाई सुरिंदर अमरनाथ भी क्रिकेटर थे। खास तौर पर लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं मोहिंदर एक ऐसे अद्भुत और जुझारू खिलाड़ी थे, जिन पर पूरी टीम भरोसा करती थी। 1970 और 1980 के दशक में वो भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप की ताकत हुआ करते थे। बल्ले के साथ-साथ वो गेंदबाजी में भी माहिर थे।

ऐसा रहा भारत के लिए रिकॉर्ड
मोहिंदर ने 1969 में अपना पहला मैच एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में किया, लेकिन अपने करियर के टॉप पर वे हमेशा एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में पहचाने गए। हालांकि, वे गेंदबाजी में भी कुशल थे और गेंद को बड़े कौशल और नियंत्रण के साथ स्विंग और कट करने का माद्दा रखते थे। उनके नाम 69 टेस्ट मैच में 4,378 रन, जिसमें 11 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 55.68 औसत से 32 विकेट भी लिए हैं। 85 वनडे मैच में उन्होंने 30.53 के औसत से 1924 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर (नाबाद 102 रन) का है। 42.84 रन के औसत से उन्होंने 46 विकेट भी लिए।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...