19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारतीय U-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, द्रविड़ के बेटे...

भारतीय U-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, द्रविड़ के बेटे को नहीं खिलाया एक भी मैच

Published on

पुडुचेरी

भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों ने आखिरी ओवर में संयम बरतते हुए गुरुवार को बड़े स्कोर वाले तीसरे अंडर-19 वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर सात रन की जीत से श्रृंखला में 3-0 से स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले वनडे में सात विकेट और दूसरे वनडे में नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात है कि भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी इस स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

भारत ने सलामी बल्लेबाज रूद्र पटेल (81 गेंद में 77 रन) और कप्तान मोहम्मद अमान (72 गेंद में 71 रन) के अर्धशतकों की बदौलत आठ विकेट पर 324 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए निचले क्रम में हार्दिक राज ने 30 रन और चेतन शर्मा ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी 41वें ओवर में दो विकेट पर 241 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी जिसमें उसके लिए कप्तान ओलिवर पीके (111 रन) और स्टीवन होगान (104 रन) ने शतक जड़े। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 180 रन की भागीदारी निभाई, लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी।

बाएं हाथ के स्पिनर हार्दिक (55 रन देकर तीन विकेट) अैर ऑफ स्पिनर किरण चोरमाले (59 रन देकर दो विकेट) ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के क्रीज पर जमे हुए दो बल्लेबाजों के अलावा विकेटकीपर एलेक्स ली यंग को जल्दी जल्दी आउट कर दिया।

इससे ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम का स्कोर दो विकेट पर 241 रन से पांच विकेट पर 267 रन हो गया। फिर भारतीय टीम ने रन गति पर लगाम लगाई और दबदबा बना लिया। ऐडन ओकोनोर (20 गेंद में 35 रन) ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया, लेकिन बंगाल के तेज गेंदबाज युद्धाजीत गुहा (40 रन देकर दो विकेट) ने अंतिम ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...