19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलटीम इंडिया स्टंप से पहले ही क्यों लौटी होटल? कानपुर में सिर्फ...

टीम इंडिया स्टंप से पहले ही क्यों लौटी होटल? कानपुर में सिर्फ 35 ओवर का हो सका है खेल

Published on

कानपुर

भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही होटल लौट गई। कानपुर में फिलहाल मैच में सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल सका है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। टॉस भी बारिश की वजह से देरी से हुआ था। बांग्लादेश की पारी में 35 ओवर किए गए थे तभी खराब लाइट के कारण मैच रोकना पड़ा और फिर बारिश की वजह से दिन का खेल खत्म कर दिया गया।

माना जा रहा था कि पहले दिन के खेल की भरपाई करने के लिए दूसरे दिन समय से पहले यानी 9 बजे से मैच शुरू हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कानपुर में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। लगभग 11 बजे तक जब बारिश नहीं रुकी तो टीम इंडिया ने वापस होटल जाने का फैसला किया। अभी तक की स्थिति को देखते हुए आज यानी दूसरे दिन का खेल बिना गेंद फेंके खत्म होने की संभावना हो गई है।

मौसम विभाग ने पहले ही टेस्ट मैच के शुरुआती 3 दिन बारिश की संभावना जताई थी। 27, 28 और 29 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि चौथे और 5वें दिन भीषण उमस हो सकती है। अगर यही स्थिति रही तो संभव है कि तीसरे दिन का खेल भी पूरा नहीं हो सके। बता दें कि उत्तर भारत में फिलहाल बारिश का सीजन है।

फिलहाल कानपुर में मौसम की क्या है स्थिति
लेटेस्ट रिपोर्ट मानें तो कानपुर स्टेडियम के आसपास बारिश रुकी हुई है, लेकिन मैदान पूरी तरह से ढंका हुआ है। अभी हैवी रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है तो इस बात की संभावना है कि बारिश वापस लौटे। लाइट की स्थिति भी बेहद खराब है। दोपहर में शाम जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, फैंस अभी भी बड़ी संख्या में इस उम्मीद के साथ डटे हुए हैं कि बारिश शुरू होगा। देखा जाए तो लंच यानी दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल बारिश में धुल चुका है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...