19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकोहली-रोहित-बुमराह कमाएंगे हर मैच के एक्सट्रा 1.05 करोड़, BCCI पहली बार IPL...

कोहली-रोहित-बुमराह कमाएंगे हर मैच के एक्सट्रा 1.05 करोड़, BCCI पहली बार IPL में बांटेगा मैच फीस

Published on

आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन नियमों के इंतजार के बीच बीसीसीआई के निवर्तमान सचिव जय शाह ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए प्रति गेम 7.5 लाख रुपये मैच फीस की शुरुआत की। खिलाड़ियों की निरंतरता और मेहनत को सराहने के लिए उन्हें उनकी अनुबंध राशि के साथ अतिरिक्त 1.05 करोड़ रुपये से सम्मानित किया जाएगा। यह राशि उन खिलाड़ियों को मिलेगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सभी मैच खेलेंगे। बीसीसीआई ने प्रत्येक फ्रैंचाइजी को 12.60 करोड़ रुपये की मैच फीस आवंटित की है, जिसे खिलाड़ियों के लिए एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

पहली बार BCCI देगा IPL में मैच फीस
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा, ‘आईपीएल में निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए हम एक ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति गेम 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं! एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी अपनी अनुबंधित राशि के अलावा सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।’

BCCI ने क्यों लिया बोनस देने का फैसला?
इसी के साथ आईपीएल में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है क्योंकि खिलाड़ी और अमीर होने वाले हैं। यह कदम कई खिलाड़ियों, विशेषकर विदेशी स्टार्स को अपनी इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल को बीच में छोड़ने के चलते भी उठाया गया है। इससे उन युवा खिलाड़ियों को भी फायदा होगा, जिन्हें उनके बेस प्राइस पर चुना जाता है। भले ही उनका अनुबंध 20 लाख रुपये का हो, लेकिन अगर वो सभी खेल खेलने में सफल रहे तो उन्हें एक करोड़ से ज्यादा मिलेंगे।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...