19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमैं होश में नहीं था... नीरज चोपड़ा को पेरिस में गोल्ड नहीं...

मैं होश में नहीं था… नीरज चोपड़ा को पेरिस में गोल्ड नहीं जीत पाने का है अफसोस, छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली:

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने सोना जीतने की पूरी कोशिश की थी , लेकिन उन्होंने जो प्रयास किया वह पर्याप्त नहीं था। हालांकि, इसके बावजूद नीरज भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड में लगातार दो मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड तोड़ प्रयास से पहले स्थान पर रहे थे।

नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में पूरी दुनिया को हैरान करते हुए 92.97 मीटर का प्रयास किया था। नदीम के द्वारा तय की गई इस दूरी को कोई भी पार नहीं कर सका। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 89.45 मीटर दूरी हासिल की थी और वे दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

दबाव में आ गए थे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने हाल ही एक खुलासा किया कि जब अरशद ने 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका था तो वह दबाव में आ गए थे। नीरज ने कहा, ‘पहला थ्रो एथलीट के माइंडसेट को बहुत प्रभावित करता है। मेरा पहला थ्रो बहुत अच्छा था, लेकिन मैंने फाउल कर दिया। ट्रैक नया होने के कारण मुझे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मैंने फाउल से बचने के लिए इसमें समायोजित करने की कोशिश की, लेकिन मैं असफल रहा। मुकाबला काफी कड़ा था।’

उन्होंने कहा, ‘नदीम ने अच्छी थ्रो लगाई फिर मेरी दूसरी थ्रो भी अच्छी निकली। उसके बाद क्या हुआ कि कई बार हम कहते हैं ना कि जोश के साथ होश भी रखना चाहिए। तो उस दिन शायद मेरा होश नहीं था। उस दिन मैं जोश में था। बहुत ज्यादा गुस्सा था कि मुझे करना है। लेकिन कहीं न कहीं जो तकनीकी चीजें हैं वो छूट गईं।’

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...