19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल42 गेंद में शतक बनाने वाले की एंट्री, भारत के खिलाफ बांग्लादेश...

42 गेंद में शतक बनाने वाले की एंट्री, भारत के खिलाफ बांग्लादेश के स्क्वॉड का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

भारत के बाद बांग्लादेश ने भी टी-20 सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। नजमुल हुसैन शांतो 15 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच छह अक्टूबर को ग्वालियर, दूसरा मैच नौ अक्टूबर को दिल्ली तो तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

42 गेंद में शतक बनाने वाले की एंट्री
बाएं हाथ के स्पिनर रकीबुल हसन और बाएं हाथ के तेजतर्रार बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन की टीम में वापसी हुई है क्योंकि दोनों खिलाड़ी विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। दिसंबर 2020 में, परवेज हुसैन इमोन ने बंगबंधु टी-20 कप में 42 गेंदों में शतक बनाया, लेकिन अब तक केवल तीन टी-20I ही खेल पाए हैं। दूसरी ओर, रकीबुल 2020 में दक्षिण अफ्रीकी धरती पर विश्व कप में बांग्लादेश की विजयी U-19 टीम का हिस्सा था। 2022 में जूनियर टीम का नेतृत्व करने के बाद युवा खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में मलेशिया के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से तीन T20I ही खेले हैं।

मेहदी हसन मिराज की वापसी
मेहदी हसन मिराज की 14 महीने बाद बांग्लादेशी टी-20 टीम में वापसी हुई है। 26 वर्षीय खिलाड़ी टी-20 विश्व कप 2024 में भी नहीं खेल पाया था, उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली था। वह एक मजबूत स्पिन अटैक का हिस्सा हैं, जिसमें रकबुल हसन और युवा सनसनी ऋषद हुसैन भी शामिल हैं।

शोरफुल इस्लाम भी स्क्वॉड में आए
कमर की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट और भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल शोरफुल इस्लाम सीम-अटैक में लौट आए हैं, जिसमें मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद भी हैं। महमुदुल्लाह रियाद टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 138 टी-20 इंटरनेशनल में 2394 रन बनाए हैं और 43 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिट्टन कुमार दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और रकीबुल हसन।

भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...