19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलशर्म से झुकी आखें, बदहवास चेहरा... बांग्लादेशी कप्तान ने खोया आपा, किसे...

शर्म से झुकी आखें, बदहवास चेहरा… बांग्लादेशी कप्तान ने खोया आपा, किसे बताया हार का विलेन?

Published on

कानपुर:

कानपुर के ग्रीन पार्क में पहले तीन बारिश के कारण खेल बाधित रहा और दूसरे-तीसरे दिन खेल बिल्कुल भी नहीं हो पाया लेकिन आखिर दो दिन में भारत ने मेहमान टीम को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने बांग्लादेश को पांचवें और आखिरी दिन दूसरी पारी में 146 रन पर समेटा और फिर 95 रन के लक्ष्य को तीन विकेट पर 98 रन बनाकर हासिल कर लिया। पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 8 चौकों तथा एक सिक्स की मदद से 51 रन बनाए। विराट कोहली 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सीरीज में शर्मनाक हार के बाद विपक्षी टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। उनके शब्द नहीं निकल रहे थे। बांग्लादेश के कप्तान ने बैटिंग को विलेन बनाते हुए कहा- दोनों टेस्ट मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। इन परिस्थितियों में हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 20 विकेट निकालने में सफलता हासिल की।

उन्होंने आगे कहा- अगर आप हमारे बल्लेबाजों को देखें तो हमने 30-40 गेंदें खेलीं और आउट हो गए। उस समय अश्विन और जड्डू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने मैच और सीरीज का रिजल्ट पलट दिया। उस साझेदारी की वजह से हम उस मैच में हार गए। मोमिनुल ने जिस तरह से इस पारी में बल्लेबाजी की, वह अच्छी थी, लेकिन काम नहीं बना।

मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 3 विकेट गिरे। कप्तान रोहित शर्मा मात्र 8 रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटे। लेकिन जायसवाल और विराट ने तीसरे विकेट के लिए मैच विनिंग साझेदारी की। ऋषभ पंत ने विजयी चौका लगाया और भारत को घर पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत दिलाई।

बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित पहले दिन तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। लेकिन फिर अगले दो दिन खेल नहीं हो पाया। मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 233 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके बाद बेहद तेज गति के साथ टी20 अंदाज में बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...