19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलबुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप-3 में शुमार

बुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप-3 में शुमार

Published on

दुबई

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में छह विकेट लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम के अपने साथी रविचंद्रन अश्विन की जगह पहला स्थान हासिल किया है। अश्विन को बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

यशस्वी जायसवाल टॉप-3 में शामिल
स्पिनर रविंद्र जड़ेजा अपने छठे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी स्पिनर कुलदीप यादव 16वें स्थान पर हैं। कुलदीप इस श्रृंखला के किसी मैच में नहीं खेले थे। बल्लेबाजी रैंकिंग में कानपुर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए यशस्वी जायसवाल सिर्फ 11 टेस्ट के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने कानपुर टेस्ट में 72 और 51 रन की शानदार पारियां खेल कर भारत को बारिश से प्रभावित मैच में सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जायसवाल के 792 रेटिंग अंक हैं और यह 22 वर्षीय खिलाड़ी जो रूट (899) और केन विलियमसन (829) के बाद तीसरे नंबर पर है।

टॉप-10 में कितने भारतीय बल्लेबाज
अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शीर्ष 10 में वापसी की है। कानपुर टेस्ट में 47 और 29 रन की पारी खेलने वाले कोहली छह स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत भी शीर्ष 10 में बने हुए हैं लेकिन वह तीन स्थान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रमशः 15वें और 16वें स्थान पर हैं। जहां तक ऑलराउंडरों की बात है तो रैंकिंग में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। जडेजा पहले की तरह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं जबकि अश्विन दूसरे और अक्षर पटेल सातवें स्थान पर हैं।

भारत का WTC में दबदबा बरकरार
टीम रैंकिंग में, भारत 120 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया से चार अंक पीछे है। इंग्लैंड 108 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है। भारत का 11 मैच के बाद पॉइंट प्रतिशत 74.24 है जबकि ऑस्ट्रेलिया 12 टेस्ट में 62.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...