9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यरेलवे ट्रैक पर लकड़ी के बोटे रखे जाने पर बड़ा एक्शन, जांच...

रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के बोटे रखे जाने पर बड़ा एक्शन, जांच के बाद सेफ्टी टीम सस्पेंड

Published on

हमीरपुर:

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रखे गए लकड़ी के मोटे बोटों को लेकर अब बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर केपीटीएल कंपनी की सेफ्टी टीम को ही सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई से कंपनी के वर्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जीआरपी ने जांच के बाद अब सेफ्टी टीम के वर्करों को चिन्हित कर उन्हें एफआईआर में नामजद करने की तैयारी भी की है।

बता दे कि हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-नंबर तीन की लाइन में बीते शुक्रवार को सुबह लकड़ी के मोटे बोटे रखे पाए गए थे। इसी बीच कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू ट्रेन प्लेटफार्म से थोड़ी दूर पहुंची ही थी कि तभी लोको पायलट की नजर लकड़ी के बोटों पर पड़ गई। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। वर्ना ट्रेन पलट सकती थी। इस घटना की जानकारी होते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया था।

स्टेशन मास्टर समेत तमाम कर्मचारी आननफानन मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर रखे लकड़ी के बोटे हटवा कर रास्ता क्लियर किया। इस आपाधापी में ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। लोको पायलट की सतर्कता के कारण ट्रेन डिरेल होते बची थी। इस मामले को लेकर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की थी। मुख्यालय से आई इंटेलीजेंस टीम ने भी रेलवे स्टेशन और आसपास के स्थानों पर कई घंटों तक जांच पड़ताल की थी।

बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद दर्ज कराई गई थी एफआईआर
रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के बड़े-बड़े बोटें रखे जाने के मामले में रेल पथ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार की तहरीर पर जीआरपी में कार्यदायी संस्था केपीटीएल कंपनी के अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जीआरपी ने भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर डेरा डालकर पूरे मामले की इन्वेस्टीगेशन की। जीआरपी ने स्टेशन पर दोहरीकरण के कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था के वर्करोंऔर जिम्मेदार लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारी एकत्र की। प्लेटफार्म नंबर तीन पर कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से बयान लिए गए है।

सेफ्टी टीम के वर्करों पर एफआईआर में नामजद करने की तैयारी
रेववे ट्रैक पर रखे गए लकड़ी के बड़े बोटों को लेकर जांच पड़ताल के बाद अब लापरवाही बरतने वाले वर्करोंपर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेल पथ निरीक्षक ने बताया कि केपीटीएल कंपनी की सेप्टी टीम को सस्पेंड कर दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेन्द्र शेखर अग्रिहोत्री ने बताया कि जांच में स्पष्ट हो गया है कि यह घटना केपीटीएल कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से होते बची है। प्लेटफार्म में कार्य कर रही टीम को चिन्हित कर लिया गया है। और अब जल्द ही इन सभी को नामजद करके गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...