11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यअकोला: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, ऑटो जलाया फिर जमकर चले...

अकोला: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, ऑटो जलाया फिर जमकर चले ईंट-पत्थर

Published on

अकोला,

महाराष्ट्र के अकोला में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान एक समुदाय ने गुस्से में आकर ऑटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फिलहाल, पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात नियंत्रण में है.

मामला हरिहरपेट पुराना शहर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक ऑटो ने एक बाइक को टक्कर मार दी. ऑटो चालक और बाइक सवार अलग-अलग समुदाय होने के कारण विवाद हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद एक समुदाय ने गुस्से में आकर ऑटो को आग के हवाले कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया.

दोनों पक्षों के बीच चले जमकर ईंट-पत्थर
इसके जवाब में दूसरे समुदाय ने भी प्रतिक्रिया दी और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले. घटना की सूचना मिलते ही पुराना शहर थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव हुए. इस दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दी गई और जलते हुए ऑटो पर काबू पाया.

मामले में SP ने कही ये बात
फिलहाल पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह और सभी थानों से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं, जिसके चलते स्थिति अब नियंत्रण में है. एसपी बच्चन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...