21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़मध्‍यप्रदेश इंटक की कार्यकारिणी का हुआ पुर्नगठन, श्री यादव अध्‍यक्ष एवं श्री...

मध्‍यप्रदेश इंटक की कार्यकारिणी का हुआ पुर्नगठन, श्री यादव अध्‍यक्ष एवं श्री गौतम महासचिव नियुक्‍त

Published on

भोपाल।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने मध्‍यप्रदेश इंटक की प्रादेशिक कार्यकारिणी को पुनर्गठित करते हुए श्‍याम सुंदर यादव (इंदौर) को प्रदेश अध्‍यक्ष एवं राजेन्‍द्र सिंह नती (ग्‍वालियर) को कार्यकारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। श्री रेड्डी द्वारा पुनर्गठित कार्यकारिणी में बीडी गौतम (भोपाल) को महासचिव बनाया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में रतिराम यादव (ग्‍वालियर), केके नेमा (भोपाल), एसएम पाण्‍डे (देवास) को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष एवं अशोक शर्मा (जबलपुर), अर्जुनलाल निमावत (रतलाम), शंकर सिंह तिवारी (सतना) एवं राहुल त्रिपाठी (भोपाल) को उपाध्‍यक्ष बनाये जाने के साथ ही अन्‍य पदाधिकारी नियुक्‍त किये गये हैं।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने बताया कि मध्‍यप्रदेश इंटक की प्रादेशिक कार्यकारिणी की पुनर्गठित व्‍यवस्‍था तत्‍काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और नवगठित कार्यकारिणी को आदेशित किया गया है कि वे मध्‍यप्रदेश इंटक की संगठनात्‍मक संरचना और गतिविधयों को बढ़ाने के साथ ही मजदूर वर्ग की शिकायतों और समस्‍याओं का निराकरण कराने तथा मजदूर हित के मुद्दों को समय-समय पर केन्‍द्र और राज्‍य सरकार के समक्ष प्रस्‍तुत करे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...