— मलेरिया दलों ने किया घरों का सर्वे, जहां मिला डेंगू का लार्वा वहां किया स्पाट फाइन
भेल भोपाल।
नगर निगम के जोन—14 के तहत आधार शिला कॉलोनी में नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों व मलेरिया टीम ने घरों का सर्वे किया। जिन घरों में पानी की टंकियों में, पुराने मटकों में, टायरों में, सकोरों आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया वहां कीटनाशक की सहायता से उसे नष्ट किया गया। इसी तरह वार्ड—56 में कार्रवाई की गई। इसी तरह झील नगर, इंद्रा नगर, विश्वकर्मा नगर, खजूरी कला व अवधपुरी क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
