21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलरेड्डी का राउडी अंदाज, दूसरे ही मैच में सात छक्के, भारत ने...

रेड्डी का राउडी अंदाज, दूसरे ही मैच में सात छक्के, भारत ने BAN को दिया 222 रन का लक्ष्य

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में जब बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया तो मैदान पर विकेटों की झड़ी लग गई थी। तीसरे ओवर में ही भारत ने अपने दोनों ओपनर्स गंवा दिए थे। छह ओवर तक तो स्कोर 41/3 हो चुका था। यहां से नीतीश कुमार रेड्डी (34 गेंद में 74 रन) और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) ने मोर्चा संभाला और मैदान के हर कोने में छक्के-चौके लगाए। रेड्डी ने 27 गेंद में तो रिंकू ने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इस तरह भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 221 रन बनाए।

बाउंड्रीज से आए 74 में से 58 रन
आंध्र प्रदेश के रहने वाले 21 साल के नीतीश कुमार रेड्डी जिस अंदाज में खेल रहे थे, लग नहीं रहा था कि यह उनका सिर्फ दूसरा इंटरनेशनल मैच है। वह बेहद तेजी से अपने पहले इंटरनेशनल शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 13.3 ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने अनुभव से उनका शिकार कर लिया। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले नीतीश रेड्डी ने 34 गेंद में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, इस दौरान चार चौके और सात छक्के लगाए। यानी 74 में से 58 रन उन्होंने बाउंड्रीज से निकाले।

शिवम दुबे के परफेक्ट रिप्लेसमेंट नीतीश रेड्डी
मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले पीठ की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। टीम मैनेजमेंट ने भले ही तिलक वर्मा को शिवम दुबे का रिप्लेसमेंट बनाया हो, लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी ही प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह लेने के परफेक्ट दावेदार माने जा रहे थे। आईपीएल 2024 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेस बॉलिंग से हर किसी को दीवाना बनाने वाले रेड्डी अगर ऐसे ही खेलते रहे तो टीम इंडिया के अगले सुपरस्टार साबित हो सकते हैं। वह कपिल देव और हार्दिक पंड्या की परम्परा को आगे बढ़ाने के सबसे मजबूत ऑलराउंडर नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पंड्या का बल्ला फिर बोला
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के जल्दी आउट हो जाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह के बीच चौथे विकेट के लिए गेंदों में रन की तूफानी साझेदारी हुई। दोनों के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या और रियान पराग ने मोर्चा संभाला। पिछले मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले हार्दिक का बल्ला इस मैच में भी बोला। छठे नंबर पर आकर उन्होंने 19 गेंद में तेजतर्रार 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और जो छक्के शामिल रहे। सातवें नंबर पर आकर रियान पराग ने छह गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। आखिरी ओवर में भारत ने सिर्फ आठ रन के एवज में तीन विकेट गंवा दिए, इस तरह 20 ओवर में स्कोर नौ विकेट पर 221 रन रहा।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...