8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यडेडबॉडी चाहिए तो 2000 लगेंगे... अब मुर्दों से भी ली जाती है...

डेडबॉडी चाहिए तो 2000 लगेंगे… अब मुर्दों से भी ली जाती है रिश्वत! पिता का शव नहीं देने पर बेटे ने काटा हंगामा

Published on

बांदा:

यूपी के जनपद बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ऐक्सिडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर 24 घंटे बाद भी जब पोस्टमॉर्टम करके डेडबॉडी नहीं मिली तो उसके बेटे ने जल्दी डेडबॉडी देने का अनुरोध किया। इस पर पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारियों ने 2000 रुपए की रिश्वत मांगी। उसके पास सिर्फ 500 रुपए थे। जिसे देने के लिए उसने कहा, लेकिन कर्मचारी 2000 रुपए से कम लेने को तैयार नहीं थे। इससे उत्तेजित पुत्र ने कुल्हाड़ी लेकर कर्मचारियों को दौड़ाया और काफी देर तक पुलिसकर्मियों के सामने हंगामा करता रहा। जब पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी मिल गई तब वह शांत हो सका।

यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस का है। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले उदयभान ने बताया कि शनिवार को मेरे पिता भोला का ऐक्सिडेंट हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। मैं कानपुर में था सूचना मिलने पर बांदा आया। इस बीच दोपहर लगभग 3 बजे मेरे पिता की डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई थी। शनिवार को दिनभर में पोस्टमार्टम हाउस में रहा लेकिन पोस्टमार्टम करके डेड बॉडी नहीं दी गई। अगले दिन रविवार को भी मैं डेडबॉडी लेने के लिए बैठा था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मैंने यह भी देखा कि जो मेरे पिता के बाद डेड बॉडी आई थी, उन्हें पोस्टमार्टम करके उनके परिजनों को सौंप दिया गया था।

मैंने वहां के एक कर्मचारी से कहा कि मेरी मां शुगर की पेशेंट है। उनका बीपी बढ़ जाता है, उनकी देखरेख वाला करने वाला भी कोई नहीं है। जल्दी से जल्दी मेरे पिता की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करके डेड बॉडी मुझे सौंप दो। इस पर कर्मचारी ने किनारे ले जाकर कहा अगर जल्दी डेडबॉडी चाहिए तो 2000 रुपए खर्च लगेंगे। उसने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है चार-पांच सौ रुपए रुपए हैं। लेकिन कर्मचारी 2000 रुपए की मांग पर अड़े रहे।

पिता की डेड बॉडी दूसरे दिन भी न मिलने से अजीज आकर युवक ने पोस्टमॉर्टम हाउस के पास रखी एक कुल्हाड़ी उठा ली और जल्दी डेड बॉडी ना देने पर मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं जब कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनकी ओर कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। पुलिस कर्मी भी तमाशबीन बने रहे। युवक के तेवर देखकर पुलिसकर्मियों ने केवल उसे समझाने की कोशिश की लेकिन युवक डेड बॉडी न मिलने तक कुल्हाड़ी लेकर हमलावर की मुद्रा में बैठा रहा। इससे पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोगों की सांसें रुक गई थी। जब डेड बॉडी उसे मिल गई तभी वह शांत हुआ।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...