भेल भोपाल।
अवधपुरी रोड स्थित गणेश चौक कॉलोनी में नवरात्रि उत्साह के साथ मनाई जा रही है। यहां स्थापित झांकी के दर्शन करने भक्तगण दूर—दूर से आ रहे हैं। नव दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। पंडित अंकित शर्मा द्वारा विधि—विधान से पूजा—अर्चना करवाई जा रही है।