1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलइंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में ठोक डाले 823 रन, ये...

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में ठोक डाले 823 रन, ये हैं टेस्ट इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर

Published on

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ गजब कर दिया। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने पूर्व कप्तान जो रूट (262) और हैरी ब्रूक (317) के बीच हुई 454 रनों की साझेदारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर पर 823 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसी पर उसने पारी घोषित कर दी। यह स्कोर टेस्ट इतिहास का किसी भी टीम की ओर से बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

श्रीलंका ने बनाए थे लगभग 1000 रन
टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है। उसने 1997 में भारत के खिलाफ कोलंबो में 6 विकेट के नुकसान पर 952 रन ठोके थे। यह पहला मौका था जब कोई टीम 950 रनों के पार पहुंची थी। यह स्कोर अपने आप में हैरान करने वाला था। अगर पारी घोषित नहीं होती तो शायद 1000 रन भी पार हो जाते।

इंग्लैंड ने पहली बार ठोके थे 900 से अधिक रन
दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। उसने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 903 रन बनाए थे। यह पहला मौका था जब कोई टीम 900 रनों से अधिक बनाए। यह लंबे समय तक विश्व रिकॉर्ड था। यह मैच ऐतिहासिक द ओवल ग्राउंड पर खेला गया था।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की पिटाई और इंग्लैंड ने ठोके 849 रन
इंग्लैंड ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 849 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उस समय यह इतने रन कभी नहीं बने थे। यह मुकाबला किंग्सटन के मैदान पर खेला गया था। यह आज भी इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया
इंग्लैंड ने जो रूट के 262 रनों और हैरी ब्रूक के 317 रनों के दम पर इंग्लैंड ने 823 रन ठोके। मुल्तान में बनाया गया ओवरऑल चौथा सर्वश्रेष्ठ, जबकि इंग्लैंड का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

लिस्ट में वेस्टइंडीज का भी नाम
लिस्ट में 5वें नंबर पर वेस्टइंडीज है। उसने पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में 3 विकेट के नुकसान पर 790 रन बनाते हुए पारी घोषित की थी। यह मुकाबला किंग्सटन में खेला गया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...