21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड सीरीज से पहले मोहम्मद सिराज बने DSP, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार...

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मोहम्मद सिराज बने DSP, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने दिया तोहफा

Published on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने बड़ा तोहफा दिया। सिराज को अब आप पुलिस की वर्दी में देख सकेंगे क्योंकि उन्हें डीएसपी बना दिया गया है। हालांकि सिराज से पहले कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो पुलिस महकमे में काम कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में जोगिंदर शर्मा, दिप्ती शर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरभजन सिंह भी शामिल हैं। हरभजन सिंह अब राज्यसभा सांसद हैं ऐसे में वो इस पद पर कार्यरत नहीं हैं।

सिराज बने डीएसपी
मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस साल जुलाई में तेलंगाना सरकार ने क्रिकेटर के साथ-साथ दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन के लिए भी उनके खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ग्रुप-1 नौकरियों की घोषणा की थी। राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने इन नियुक्तियों को सुविधाजनक बनाने के लिए तेलंगाना (सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्तियों का विनियमन और स्टाफ पैटर्न और वेतन संरचना का युक्तिकरण) अधिनियम 1994 में संशोधन किया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जून में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने में मदद करने के बाद मोहम्मद सिराज को नौकरी देने की घोषणा की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भारत की विजयी टीम में अपने राज्य के एकमात्र खिलाड़ी थे। इससे पहले इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए अपना जलवा बिखेरा था। पिछले साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 6 विकेट चटकाकर भारत को एशिया कप जीतने में भी मदद की थी। सिराज इस समय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। साल 2017 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था।

30 साल के सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के आखिरी टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें टी20आई सीरीज के लिए आराम दिया गया था। इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने 4 विकेट लिए थे और भारत ने बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। सिराज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...