21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल6, 6, 6, 6, 6... संजू सैमसन ने एक ही ओवर में...

6, 6, 6, 6, 6… संजू सैमसन ने एक ही ओवर में उड़ाए 5 छक्के, बाल-बाल बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Published on

हैदराबाद:

संजू सैमसन को भारत के सबसे टैलेंडेड बल्लेबाजों में एक माना जाता है। जब भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलती है तो सवाल उठने लगते हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में कप्तानी करने के बाद भी संजू भारतीय टीम में जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। लेकिन संजू को जब भी मौके मिलते हैं वह बल्ले से कमाल करते हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने शतक लगा दिया। सिर्फ 40 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

संजू ने एक ओवर में मारे 5 छक्के
संजू सैमसन के बल्ले से 47 गेंदों पर 111 रनों की पारी निकली। इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इन 8 छक्कों में 5 छक्के लगातार 5 गेंद पर एक ही गेंदबाज को मारे। बांग्लादेश की पारी का 10वां ओवर रिशाद हुसैन ने डाला। स्ट्राइक पर संजू सैमसन थे। चलिए आपको बताते हैं कि ओवर की सभी 6 गेंदों पर क्या क्या हुआ?

पहली गेंद- रिशाद ने गेंद को लेग स्टंप पर फेंका। गेंद संजू के पैड पर लगी और इसपर कोई रन नहीं बना।

दूसरी गेंद- आगे फेंकी गई गेंद को संजू ने रिशाद के सिर के ऊपर से ही छक्का मारा।

तीसरी गेंद- एक बार फिर गेंद आगे थी। इस बार संजू को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उसे बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा।

चौथी गेंद- लगातार सामने छक्का लगने के बाद भी रिशाद को समझ नहीं आया। उन्होंने फिर आगे गेंद डाली और इस बार संजू ने उनके सिर के ऊपर से छक्का मारा।

पांचवीं गेंद- रिशाद हुसैन के ओवर की 5वीं गेंद को भारतीय विकेटकीपर ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा। इस तरह उनके लगातार चार छक्के हो गए।

छठी गेंद- सामने 4 छक्के खाने के बाद रिशाद ने गेंद पर पटका। संजू तैयार थे उन्होंने उन्होंने मिड विकेट पर छक्का उड़ा दिया।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...